गोण्डा10अप्रैल*आरसीसी सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर हो रही धांधली, हुई शिकायत
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति सख्त रवैया अपनाने और भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर उसके विपरीत बेलगाम जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों की उदासीनता विकास कार्यों पर भारी पड़ रही है। जिससे सरकारी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। प्रकरण तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के विकास खण्ड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्रामपंचायत निंदूरा से जुड़ा है। यहां के ग्राम वासी अबू सहमा ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से विकास विभाग के साथ पुलिस विभाग से आनलाइन शिकायत दर्ज कराकर संपूर्ण मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित द्वारा की गई आनलाइन शिकायत मे कहा गया है कि उसके गांव में ग्राम पंचायत द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें अधिक धन बचाने की नियत से बड़े पैमाने पर मानक की अनदेखी की जा रही है। सड़क निर्माण में 8 बोरी गिट्टी, 4 बोरी मौरंग, 4 बोरी बालू व एक बोरी सीमेंट डालकर सड़क पर बिछाया जा रहा है। वही मात्र 2 इंच की ऊंचाई में मसाला डालकर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित ग्रामीण का कहना है कि मानक के विपरीत सड़क का निर्माण कार्य सम्पन्न होने पर छह माह के अंदर उक्त सड़क ध्वस्त हो जायेगी और सड़क निर्माण पर व्यय की गई सम्पूर्ण धनराशि बेकार साबित होगी। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ अन्य ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग करके सड़क निर्माण कराने को कहा। जिस पर ग्राम प्रधान भड़क उठे और अपशब्द का प्रयोग करते हुये मौके से भगा दिये। उपरोक्त प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ राम आज्ञा मौर्य ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने पर जांच कराई जायेगी और शिकायत सत्य पाये जाने पर शासकीय धनराशि वसूली सहित अन्य कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी