गोंडा 19 मार्च *पुत्र की आस में तीसरी पुत्री के जन्म होने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी,हुई मौत
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बसेरिया में तीसरी संतान को पुत्र के रूप में पाने की आस लगाये बैठे युवक ने पुत्री के जन्म लेते ही क्षुब्ध होकर फांसी का फंदा चूमकर मौत को गले लगा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बसेरिया के मजरा पंडित पुरवा से संबंधित है। यहां के निवासी सनोज कुमार उम्र करीब 26 वर्ष ने शुक्रवार को दोपहर बाद ग्राम लालेमऊ के पंडित पुरवा के समीप बाग में लगे जामुन के वृक्ष से मफलर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों के अनुसार सनोज कुमार के यहां लगातार दो पुत्रियां पैदा हुईं। वहीं सनोज तीसरी संतान को पुत्र के रूप में पाने की आस लगाये बैठा था। लेकिन ईश्वर को शायद यह मंजूर नही था। उसकी पत्नी ने तीसरी संतान को भी पुत्री के रूप में जन्म दिया,जिससे सनोज कुमार का सपना चकनाचूर हो गया और उसने क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त संबंध में चौकी प्रभारी चचरी बृजेश गुप्ता ने बताया कि समय से सूचना न मिलने के कारण पोस्टमार्टम नही कराया जा सका। ग्रामीणों ने पंचनामा भरकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक मृतक सनोज कुमार के दो पुत्रियां पहले से हैं। वह तीसरी औलाद को पुत्र के रूप में पाने की आस लगाये बैठा था। लेकिन उसकी आशा पर पानी फिर गया, और तीसरी पुत्री के जन्म लेने पर उसने फांसी लगा लिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने दुःख प्रकट किया है।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*