April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोंडा 16 फरवरी *कर्नलगंज में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज*

गोंडा 16 फरवरी *कर्नलगंज में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज*

गोंडा 16 फरवरी *कर्नलगंज में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज* ( पुलिस ने शुरू की कार्रवाई )

कर्नलगंज, गोण्डा। क्षेत्र कर्नलगंज में विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनीतिक दलों में वर्चस्व की जंग की गति बहुत तेज होती दिख रही है। क्षेत्र में सोमवार की रात्रि दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हवाई फायर के साथ हुई जमकर मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कचनापुर निवासी दिवाकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों को नामजद करते हुये 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 307, 323, 504, 506, 171 (ग) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे शंकर प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह, मुनक्का सिंह, सुभाष सिंह निवासी ग्राम खजुहा, विवेक सिंह निवासी ग्राम बरवलिया, अशोक सिंह निवासी ग्राम कचनापुर, रमेश उर्फ पिंकू सिंह व पंकज मिश्रा निवासी ग्राम मुंडेरवा व हितेश सिंह निवासी बसस्टॉप कस्बा कर्नलगंज का नाम सामिल है। आरोप है कि सोमवार की देर शाम वह अपने मित्र अमित, मुन्ना सिंह, अंकित सिंह व विशाल सिंह के साथ अनिकेत शुक्ला के कमरे पर गया था। उसी बीच उपरोक्त लोग पहुंचे और गाली देकर बीडीओ बनाने व एक प्रत्यासी के पक्ष में वोट मांगने का आरोप लगाते हुये धमकाने लगे। विरोध करने पर हाकी, रॉड व रायफल के बट से मारते हुये फायर भी किये। वहीं कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम देवी तिलमहा निवासी राममूर्ति सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुये कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 148, 307, 323, 504, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें चंद्रेश प्रताप सिंह निवासी भंभुआ, विशाल सिंह निवासी ग्राम मुण्डेरवा, दिवाकर सिंह निवासी ग्राम कचनापुर, हर्षित सिंह निवासी ग्राम नरायनपुर मांझा का नाम शामिल है। आरोप है कि वह भाजपा कार्यालय पर दो-तीन साथियों के साथ मौजूद था। उपरोक्त लोग लाठी, डंडा, तलवार से लैस होकर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह को गाली देने लगे। वह पंकज मिश्रा के साथ बाहर निकला तो सभी लोग जान से मार डालने की नियत से अवैध असलहे से फायर करते हुये हमलावर हो गये। जिससे वह घायल होकर गिर गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मिली तहरीर पर दोनों पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।