गोंडा 16 फरवरी *कटराबाजार में भाजपा प्रत्याशी के सामने लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे*
कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कई तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा भदैंया कटहरिया गांव में एक घटना का वीडियो मंगलवार को वायरल होने के बाद खलबली मच गई है। गांव में बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी व विधायक बावन सिंह जनसंपर्क कर रहे थे वहीं गांव के लोगों ने पहले विधायक से कई सवाल किए इसके बाद गांव के लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। यही नहीं सपा के प्रत्याशी बैजनाथ दूबे के जिंदाबाद के नारे भी गांव के लोगों की ओर से लगातार लगते रहे। जहां मौके की नजाकत को भांपकर विधायक गांव से वापस लौट पड़े और गांव के लोग पीछे पीछे चल कर भी नारे लगाते रहे लेकिन विधायक ने मौके पर चतुराई दिखाई और बिना कुछ बोले ही चले गए। बताया जाता है कि गांव के लोगों में नाराजगी दूर करने के लिए ही विधायक गांव गए थे लेकिन वहां विरोध का सामना करना पड़ा। जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*