July 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गुढ़6जुलाई26*करियाझर में सांसद एवं विधायक की उपस्थिति में हुआ मुनगा के पौधों का बृहद वृक्षारोपण।*

गुढ़6जुलाई26*करियाझर में सांसद एवं विधायक की उपस्थिति में हुआ मुनगा के पौधों का बृहद वृक्षारोपण।*

गुढ़6जुलाई26*करियाझर में सांसद एवं विधायक की उपस्थिति में हुआ मुनगा के पौधों का बृहद वृक्षारोपण।*

गुढ़। ग्राम वन समिति ईटार पहाड़ के तत्वावधान में करियाझर के चरहई टोला में वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में मुनगा के पौधों का बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा संसदीय क्षेत्र के सांसद जनार्दन मिश्रा तथा गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेन्द्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री बाबूलाल यादव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था ग्राम वन समिति ईटार पहाड़ के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर द्विवेदी ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन समिति के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर द्विवेदी, रूबी पटेल, सरपंच विनय जायसवाल, अनिल सिंह गहरवार, बृजभान पटेल, लालमणि त्रिपाठी, चेतमणि अग्निहोत्री, रहीश अग्निहोत्री, प्रदीप अग्निहोत्री, डिप्टी रेंजर विनय दुबे, आशुतोष पाण्डेय, सचिव रमेश तिवारी, ज्योति मिश्रा, कपूरचंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, सुआदीन जायसवाल, शिवलाल सिंह, अमर बहादुर सिंह, रामचरण सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Taza Khabar