गाजीपुर24दिसम्बर*जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की रथ यात्रा पर अराजक तत्वों ने किया हमला
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की रथ यात्रा पर आज दिनांक 23दिसंबर2021को गाजीपुर पहुंचने पर शरारती, असामाजिक और अराजक तत्वो के समूह ने श्री अनिल चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुधीर शर्मा राष्ट्रीय सचिव सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों पर जानलेवा हमला कर घायल किया और रथ यात्रा के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर कानून वयवस्था की धज्जियां उड़ायी ,सरकार के सुशासन को चुनौती दी। जैसे ही इस घटना का पता चला तुरनत जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड़ की आपातकालीन आवश्यक बैठक मैडिकल मार्केट जवाहर गंज हापुड मे आयोजित की गई जिसमें गाजीपुर के असामाजिक तत्वों द्वारा की गई घटना की भर्त्सना की गई। ओर सभी ने आनन्द विहार कलेक्टरेट पहुँच कर उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया ओर ज्ञापन के माध्यम से माँग की गई कि उनके सुशासन में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले शरारती, असामाजिक और अपराधियों की तत्काल निष्पक्ष जांच और पहचान कराकर दंडात्मक कानूनी कार्यवाही की जाए अन्यथा कि स्थिति में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन को शांतिपूर्वक धरना एवं प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष कमलेश जी सतीश जी संतोष जी कमलेश जी सुधीर जी जिला महासचिव अनिल जी शंकर लाल जी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली13अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*