गाजीपुर04जून25*सीवेज की सफाई के दौरान दो की मौत
गाजीपुर से प्राची रॉय की खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर ।मंगलवार को नखास इलाके में सीवेज की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर को मेनहोल के जरिए सीवेज लाइन में उतारा गया। नीचे उतरते ही वह बेहोश हो गया। जैसे ही यह जानकारी बाहर मौजूद लोगों को लगी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय युवक वसीम, मजदूर को बचाने के लिए तुरंत मेनहोल में उतरा, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया ।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी ।
मृत मजदूर की पहचान बलरामपुर निवासी प्रहलाद के रूप में हुई है, जबकि दूसरा मृतक वसीम, उसी क्षेत्र का रहने वाला था ।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे को लेकर कार्यदायी संस्था और संबंधित ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा रोष है, और सवाल उठ रहे हैं कि बिना सुरक्षा उपकरणों और गैस जांच के मजदूर को सीवेज में कैसे उतारा गया।

More Stories
भागलपुर6जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।
सीतापुर ६ जून २०२६ * सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
उन्नाव ६ जून २०२६ * राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शुरू हुई पेंटिंग की कार्यशाला, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयोजन में सिखाया जा रहा चित्रकला का हुनर