गाजियाबाद13जून24* तीन मंजिला इमारत में भीषण आग का कहर, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन मंजिला इमारत में आग लगने की भीषण घटना सामने आई है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के एक गांव में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस मकान में फोम बनाने का काम होता था। दमकल विभाग के मुताबिक, घटना बुधवार 8 बजे रात के बाद की है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही सभी बुरी तरीके से आग में झुलस चुके थे। जानकारी मिली है कि इस आग में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक युवती फंस गई थी। घटना सामने आते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है। अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताई है।
More Stories
मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव
मथुरा 19 सितंबर 26*महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मथुरा 19 सितंबर 26*किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए न्यायपालिका की पहल, 05 कंप्यूटर किए भेंट