August 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी7अगस्त26*एस.एल.इंटरनेशनल इंटर कॉलेज के छात्रा कलश केसरवानी ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान*

*टेढ़ी मोड़* कौशाम्बी एस.एल. इंटरनेशनल इंटर कॉलेज गुलामीपुर गनपा के छात्रा ने जिले का नाम रोशन किया है। जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता ऊर्जा के मंथन में स्कूल की होनहार छात्रा कलश केसरवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है एस.एल. इंटरनेशनल इंटर कॉलेज के लिए यह गर्व का क्षण है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा कलश केसरवानी ने ऊर्जा के मंथन नामक जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह सफलता कलश की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच का परिणाम है। प्रधानाचार्या पूनम मौर्य और उपप्रधानाचार्य अजय कुमार मौर्य ने कलश को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय का नाम जिले में गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि कलश आगे चलकर प्रदेश और देश स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।