कौशाम्बी6अगस्त24*फरियादियों को तत्काल न्याय दे थाना पुलिस–डीएम*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा प्रतिदिन कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिये जा रहें हैं।
जिलाधिकारी ने मंगलवार को अपरान्ह लगभग 3ः30 बजे कार्यालय से आवास जाने के लिए बाहर निकलें तो फरियादी रन्नों देवी निवासिनी ग्राम-कोरीपुर थाना-पश्चिम शरीरा प्रार्थना पत्र लेकर बाहर खड़ी थी।जिलाधिकारी ने तुरन्त फरियादी के पास जाकर समस्या पॅूछा, तो उसने प्रार्थना-पत्र देते हुए बताया कि परिवार के सौतेले देवर के ही ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया है तथा धमकी भी दी जा रहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया कि प्रकरण की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

More Stories
पौड़ी गढ़वाल 28अगस्त 26*रक्षाबंधन पर UKD जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी का बड़ा संदेश, 2027 में पूर्ण बहुमत की अपील
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
उत्तर प्रदेश 28अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*