कौशाम्बी31अगस्त24*भवंस मेहता महाविद्यालय एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित*
*भरवारी कौशाम्बी* भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में 31 अगस्त को एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दीपाली दिवाकर बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं दीप सिंह बीए प्रथम वर्ष के छात्र सम्मिलित रूप से प्रथम स्थान पर रहे द्वितीय स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पी को प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सुहानी रही। इस कार्यक्रम का संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तनु केसरवानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव ने परिणाम घोषित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय के विभिन्न गतिविधियां किस तरह सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं इस पर प्रकाश डाला और इस तरह की गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को की सराहना की। इस कार्यक्रम में प्रो.श्वेता यादव, प्रो.विवेक कुमार त्रिपाठी , प्रो. विमलेश सिंह यादव, प्रो. सतीश चंद्र तिवारी, डॉ. श्रद्धा तिवारी, डॉ. नीति मिश्रा, डॉ.योगेश मिश्रा, डॉ.सी .पी. श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र अग्रहरी, डॉ. महेंद्र उपाध्याय,डॉ.दीपक कुमार, डॉ मनीष कुमार और डॉ.संजू उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 का भव्य शुभारंभ आज, पूर्णिया में जुटेंगे खेल प्रेमी /संजीव मिश्रा
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर