कौशाम्बी3अक्टूबर25*जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन रहा सख्त*
*कोखराज कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जिले में जुम्मे की नमाज को पुलिस फोर्स के साथ शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराया गया है दशहरा और नवरात्रि पर्व के बीच जुम्मे की नमाज को लेकर पूरे जिले के मस्जिदों में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी कोखराज थाना क्षेत्र में नवरात्रि और दशहरा पर्व के बीच जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए थानों के अंतर्गत सभी मस्जिदों में भारी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा कोखराज थाना क्षेत्र के राला,चाकवन, रूपनारायण पुर सैलाबी आदि मस्जिदों में एसओ कोखराज चन्द्र भूषण मौर्य ने हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर शांति ब्यवस्था की जानकारी लिया और नमाजियों से मिल कर उन्होंने कहा कि किसी भी तरह कोई विवाद न होने पाए सभी लोग अपने अपने मजहब का कार्यक्रम शांति से करें इस मौक़े पर सकील अहमद, हरीश तिवारी,आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान