कौशाम्बी29मई24*घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला महिला का शव**पुलिस जांच में जुटी,*
*कौशाम्बी* जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में महिला का शव उसके घर के अंदर जमीन पर पड़ा हुआ मिला है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसके बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतक महिला के बेटे के मुताबिक मां से झगड़ा कर पिता काम पर चले गए थे। इसके बाद वह खेलकर घर लौटा तो मां जमीन पर बेहोश पड़ी थी।घर के और लोगो को बुलाया तो उन्होंने देखा कि उनकी मौत हो गई है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक कड़ाधाम थाना क्षेत्र के हुजरा शरीफपुर का मजरा अम्बाई बुजुर्ग गांव के फूलचन्द्र सरोज अपने पत्नी सुनीता और 2 बच्चों के साथ रहता है। मंगलवार की सुबह पत्नी व पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति फूलचन्द्र पत्नी से गुस्सा होकर बिना कुछ खाए ही काम पर चला गया। दोनों बच्चे भी गांव में खेलने चले गए। ग्रामीणों के मुताबिक सुनीता का बेटा सूरज खेल कर अपने घर लौटा तो उसकी मां जमीन पर पड़ी थी।बच्चे ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी।
पड़ोस की चाची को बुलाकर बच्चों ने मां की हालत दिखाई। पड़ोसियों की सूचना पाकर पति फूलचन्द्र घर पहुंचा। जहां से वह सुनीता को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया। डाक्टर ने सुनीता को देख कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुनीता के शव को कब्जे में लेकर पति सहित उनके बच्चों के बयान दर्ज किए हैं।

More Stories
पूर्णिया27अप्रैल26*मौलाना बलियावी का बड़ा ऐलान: “निशांत कुमार ही JDU के सर्वमान्य नेता
लखनऊ27अप्रैल26*सरकारी नहर पर चलाई जेसीबी, बनाया अवैध रास्ता
लखनऊ27अप्रैल26*हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान सुनिश्चित किया जाए- श्री केशव प्रसाद मौर्य