कौशाम्बी29अप्रैल24*गलत तरीके से चल रहे आदर्श पाली क्लीनिक अस्पताल के खिलाफ सीएमओ ने दर्ज कराया मुकदमा*
*कोखराज कौशांबी* गलत तरीके से अस्पतालों के संचालक को लेकर हिन्द प्रकाश मणि उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोखराज थानेदार को शिकायती पत्र देकर बताया कि आदर्श पाली क्लीनिक अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है उन्होंने बताया कि जो स्वास्थ्य नियमों के विपरीत है उन्होंने कोखराज थानेदार को बताया कि आदर्श पाली क्लीनिक अस्पताल का संचालन जयचंद पुत्र बज्रलाल नादिरगंज छितापुर थाना संदीपन घाट द्वारा किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग से तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने धोखा धड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में अस्पताल संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है आरोपी अस्पताल में ताला बंद करके फरार हो गया है।

More Stories
नई दिल्ली20मई26*हथियारों पर रिकॉर्ड 8.91 लाख करोड़ रुपये, लेकिन किन्नर कल्याण का बजट खर्च भी नहीं कर पा रही सरकार_*
वाराणसी20मई2026*राजेश शुक्ला को मिला जल प्रहरी सम्मान*
महोबा20मई26*कोतवाल कि अभद्रता से आहत हेडकांसटेबिल ने त्याग पत्र भेजा