कौशाम्बी28मार्च*करारी कस्बा और आसपास क्षेत्र मे निकाली गयी भव्य श्री राम शोभा यात्रा*
*करारी कौशाम्बी,* प्रभु श्री राम के जन्मदिन राम नवमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को करारी कस्बा और उसके आसपास के क्षेत्र में प्रभु श्रीराम के भक्तों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था शोभा यात्रा के दौरान क्षेत्र के हजारो के तादाद मे लोग मौजूद रहे
मंगलवार की दोपहर हजारों लोगों की भीड़ के बीच प्रभु श्री राम का जयकारा लगाते हुए डीजे बाजे के मधुर संगीतमई भक्ति गीत के साथ नगर पंचायत करारी और उसके आसपास के क्षेत्रों में हजारों लोगों की उपस्थिति में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी गुवारा चौराहा से राम अभिलाष मौर्य के अगुवाई में श्री राम शोभा यात्रा आरम्भ होकर करारी रामलीला मैदान पहुँची करारी के राम लीला मैदन से शोभा यात्रा प्रारम्भ रोकर सोनारन ट्रोला से होते हुए अशोक नगर सब्जी बाजार से होते हुए करारी चौराहा से मंझनपुर रोड से भरवारी रोड होते हुए करारी इन्टर कालेज काली माता की मन्दिर होते हुए रामलीला मैदान पहुँची
शोभायात्रा में शामिल भक्तों का नगर वासियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया श्री राम शोभा यात्रा का -जोर दार स्वागत हुआ जिसमे करारी पुलिस प्रशासन जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही करारी शोभा यात्रा की अगुवाई संगठन मंत्री विकास ने की नगर और उसके आसपास निकाली गई श्री राम शोभा यात्रा के दौरान भाजपा नेता संजय , संजय जयसवाल श्यामसुंदर केसरवानी पूरनमल केसरवानी पंडित रामेश चन्द्र शर्मा, डॉ सुरेशनगर चौधरी पुष्कर जयसवाल पिंटू जायसवाल पिंटू अग्रहरी मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रहरी, जानू मौर्य सहित हजारों लोग मौजूद रहे

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम