[27/11, 7:21 pm] Journalist Pavan Dubey Kaushambi: *👉कौशाम्बी…* मुख्यालय स्थित तालाबी नंबर की भूमि पर भूमाफिया की नज़र, कब्जा करने की कोशिस मे नियम कायदे कानून तहसील व नपा के जिम्मेदार ने ताक पर रखे, कब्जे दारो मे भाजपा के एक पदाधिकारी का नाम उजागर
कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र के महिला थाना से सटी सरकारी भूमि की अराजी संख्या 238/2 पर जमीन कारोबारियों की नज़र टेढ़ी हो गई है। माफियाओं ने स्थानीय भाजपा नेता व पार्टी पदाधिकारी की सह पर तालाबी नंबर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए मिट्टी डालकर प्लाटिंग शुरू करा दी है। बताया जा रहा है। कि कब्जा ग्रस्त हो रही भूमि मुख्यालय के महिला थाना परिसर से सटी हुई है। जिस पर सपा व भाजपा नेताओ ने अपने अपने तरीके से कब्जा करने के लिए अफसरो से मिली भगत कर ली है। चर्चाओ मे सरकारी भूमि पर कब्जे मे राजस्व लेखपाल कानूनगो एवं नपा के जिम्मेदारों की भूमिका प्रमुख रूप से सामने आ रही है।
[27/11, 7:22 pm] +91 99191 60604: *भूमिधारी ज़मीन पर निर्माण कर रहे कुनबे पर दबंगो ने किया हमला*
*लाठी डंडे कुल्हाड़ी के हमले से एक ही परिवार के चार लोगो को आई गम्भीर चोट*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धमसेढ़ा में अपनी भूमिधारी ज़मीन पर निर्माण करना पड़ोस के दबंगो को नागवार गुजरा तो दबंगो ने पूरे कुनबे पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करके लहूलुहान कर दिया है इस हमले में एक ही परिवार के मां बेटा बेटी सहित चार लोगो को गम्भीर चोट आई हैं गम्भीर रूप से घायल हालत में पीड़ित परिवार ने चरवा थाना प्रभारी को शिकायती प्रार्थना देकर न्याय की गुहार लगाई है जानकारी मिलते ही चरवा थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार धमसेडा गांव की रहने वाली राजकुमारी पत्नी पंचम लाल ने थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जब वह अपने भूमिधरी जमीन में पक्का मकान का निर्माण करवा रही थी । तभी गांव के ही लल्लू पासी अपने बेटे महेश पासी व उमाचरण बहु गुड्डी वा पत्नी नाथिया के साथ एक जुट होकर राजकुमारी को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिससे राजकुमारी के सर पर गम्भीर चोट आई है। राजकुमारी की पुत्री अनिता देवी को बुरी नीयत से महेश वा उमाचरन हाथ पकड़ कर घसीट ले गए जिसका विरोध करने व चीख पुकार सुना तो बीच बचाव करने आए पुत्र संजीव कुमार वा संजय को उक्त दबंग लोगो ने नही बक्शा संजय और संजीव पर भी लाठी डंडे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से संजय के सर पर गम्भीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो कर गिर गया संजीव को भी सर व शरीर पर गम्भीर चोट आई है। उसके बाद भी उक्त दबंगो से राजकुमारी के परिवार को दौड़ाकर घर में घुस कर मारा पीटा हो हल्ला सुनकर जब ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची तो जान से मार डालने की धमकी देते हुऐ हमलावर भाग गए। मार पीट में घायल राजकुमारी पुत्र संजय सजीव वा पुत्री अनिता के शरीर सर हाथ व अन्य जगह गंभीर चोट आई है। पीड़ितो की रिपोर्ट चरवा थाना में दर्ज कर ली गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
[27/11, 7:30 pm] +91 96216 39625: *अवैध शराब के साथ मंझनपुर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।**मंझनपुर थाना क्षेत्र के मलाक सद्दी गांव निवासी पवन कुमार पुत्र छेदीलाल को मंझनपुर पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश किया। मंझनपुर पुलिस के द्वारा अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी और विधिक कार्यवाही के बाद अवैध कच्ची शराब निर्माण कर्ताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
[27/11, 7:30 pm] +91 96216 39625: *800 ग्राम गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।**अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में महेवाघाट पुलिस द्वारा उ०नि० विनोद कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ गस्त/चेकिंग के कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर 02 अभियुक्तों राम पूजन यादव पुत्र श्रीपाल नि० छिबो थाना राजापुर जनपद चित्रकूट व रिंकू यादव पुत्र लालजी यादव नि० टिकरा थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी को मवई मोड़ के पास से 400 – 400 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 231/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को मा० न्यायालय भेजा गया।
[27/11, 7:30 pm] +91 96216 39625: *सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।**अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कड़ाधाम पुलिस के द्वारा उ0नि0 रणजीत सिंह मय हमराह पुलिस के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे इसी दौरान सूचना मिली कि सार्वजनिक स्थान पर बैठकर कुछ लोग जुआं खेल रहे हैं। मौके पर पहुंचकर 02 अभियुक्तों जगन्नाथ पुत्र राम विशाल व प्रमोद कुमार पुत्र रामचन्द्र नि० जहागीराबाद थाना कड़ाधाम हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से 52 अदद तास के पत्ते व 310 रु0 मालफड से तथा 260 रु0 जामातलाशी से बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 319/23 धारा 13 जुआ अधि० पंजीकृत किया गया और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।
[27/11, 7:30 pm] +91 96216 39625: *वारण्टी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।**कोखराज थाना पुलिस ने उ0नि0 सन्तोष चौरसिया मय हमराह पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त हरिश्चन्द्र तिवारी पुत्र जंग बहादुर नि बिसारा थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वारंटी अभियुक्त हरिश्चंद्र तिवारी काफी दिनों से पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था लेकिन मुखबिर खास की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।
[27/11, 7:31 pm] +91 96216 39625: *चोरी के वांछित अभियुक्तों को चोरी के रूपयों के साथ महेवाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।**अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा उ0नि0 नन्दू यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ दिनांक 26.07.2023 को ग्राम रानीपुर व ग्राम हटवा अब्बासपुर में चोरी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों राजू रैदास पुत्र हनुमान प्रसाद नि० रायपुर थाना महेवाघाट व शैलेन्द्र कुमार पुत्र मान सिंह नि० हटवा अब्बासपुर थाना महेवाघाट को भैरव बाबा मन्दिर रायपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के रुपए क्रमशः 7800 व 7200 रू० बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
[27/11, 7:42 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *30 को आयोजित होगी जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता*
*हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी में लगेगी प्रदर्शनी*
*भरवारी कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी द्वारा 30 नवंबर को हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है,जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए वसीम अहमद समन्वयक जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, तार्किक क्षमता, कल्पनाशीलता, उनमें वैज्ञानिक पद्धति के कार्य कलापों एवं वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य जनमानस विशेषकर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु विभिन्न विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन एवं वैज्ञानिक गतिविधियां आयोजित करायी जाती है।
उक्त के दृष्टिगत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों को व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा गत वर्ष से जनपद मंडल व राज्य स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है।
जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रमशः कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के 100 मॉडल प्रस्तुत किये जाएंगे। जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 15 मॉडलों का चयन करते हुए मंडल स्तर हेतु उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्हीं15 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकनोपरान्त कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमशः र5000/,र3000/, र2000 एवं 2 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार हेतु रु1000/ (प्रत्येक को) दिए जाने के साथ प्रशस्ति पत्र /सम्मान /प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा एवं अन्य प्रतियोगियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
मंडल स्तर पर प्रत्येक जनपद के चयनित 15 मॉडलों का प्रदर्शन सम्बन्धित मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता (माह दिसंबर 2023) में किया जाना है। मंडल स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 5 मॉडलों का चयन करते हुए राज्य स्तर हेतु उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्हें 5 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकनोपरान्त कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को प्रथम ,द्वितीय व तृतीय एवं 2 सांत्वना पुरस्कार हेतु क्रमशः रु.10000/ रु.7000/ व रु.5000/एवं रु.2000/(प्रत्येक को) दिये जाने के साथ प्रशस्ति पत्र/सम्मान/ प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद राशि से सम्मानित किया जायेगा एवं अन्य प्रतियोगियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रत्येक मंडल के चयनित 5 मॉडलों का प्रदर्शन आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता ( राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर दिनांक 11 मई 2024) में किया जाएगा। राज्य स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा सर्वोच्च 8 मॉडलों का चयन किया जाएगा जिसमें से प्रथम , द्वितीय , तृतीय पुरस्कार एवं 5 सांत्वाना पुरस्कार हेतु क्रमशः रु 50000/, रु40000/, रु 30000/ एवं रु5000 (प्रत्येक को) दिए जाने के साथ प्रशस्ति पत्र /सम्मान / प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद धनराशि से सम्मानित किया जाना है। अन्य प्रतियोगियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
[27/11, 7:43 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *रेलवे लाइन किनारे लकड़ी बिन रही युवती ट्रेन गुजरते समय तेज हवा के झोंके से गिरकर घायल,इलाज को ले जाते वक्त मौत*
*अझुवा कौशाम्बी* जिले में ठंड से बचने के लिए आग जलने के लिए रेलवे लाइन के किनारे लकड़ी बिन रही युवती तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरते समय हवा के तेज झोंके से उड़कर दूर जा गिरी और गंभीर घायल हो गई,युवती को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में ही युवती की मौत हो गई,युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटनाक्रम के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरियों सयारा रेलवे फाटक के पास उर्मिला देवी उम्र 22 वर्ष पुत्री बैजनाथ निवासी रूप नारायणपुर गोरियों ठंड से बचने के लिए लकड़ी बिनने जा रही थी जैसे ही फाटक क्रॉस करने लगी थी वैसे ही ट्रेन आ गई ट्रेन की रफ्तार से हवा के झोंके का झटका लगा गया,तेज हवा के झोंके का झटका लगने से उड़कर वह गिर गई और उसके सिर पर गम्भीर चोट आ गई जिससे वह घायल हो गई,जिसे परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।
More Stories
मोतिहारी27अप्रैल25*कटहा के मुखिया अफताब आलम के पुत्री के शादी में बर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे,
कानपुर27अप्रैल25 विकास प्राधिकरण शहर का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का स्टेशन*
गाजियाबाद 27अप्रैल25 एक मुस्लिम व्यापारी का बयान*