कौशाम्बी27अक्टूबर*अझुवा कस्बे में दो दिवसीय विशाल मेले का हुआ समापन*
*लाखों दर्शकों ने मेले का उठाया लुत्फ*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा का 2 दिवसीय दशहरा मेला सकुशल सम्पन्न हुआ मेला प्रबंधक ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि कोरोना काल के बाद मेले में उमड़ी अपार भीड़ ने आने वाले त्योहार के उत्साह में चार चांद लगा दिया।
आदर्श नगर पंचायत अझुवा में 17 अक्टूबर को मुकुट पूजन के साथ शुरू हुए रामलीला कार्यक्रम में बीती देर शाम लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाद वध,कुम्भकर्ण वध,अहिरावण वध सहित आतातायी रावण वध कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
2 दिवसीय मेले के प्रथम दिवस का आयोजन 25 अक्टूबर को हुआ जिसमे भीड़ अपेक्षाकृत कम रही किन्तु मेला के दूसरे दिन मेला दर्शनार्थियों की अपार भीड़ आ गयी बड़े बुजुर्ग बच्चों महिलाओं ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया जिधर देखो उधर लोगों का सैलाब ही दिखाई दे रहा था महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन की दुकान बच्चों के लिए झूले खेल खिलौने चाट, गोलगप्पे चाउमिन पिज़्ज़ा वर्गर गुड़ की जलेबी,आइसक्रीम की दुकानें,टेन्द्री मोड़ के पास आकर्षक क्राकरी बर्तन की दुकानें , देवी देवताओं के चित्र की दुकानों सहित तमाम प्रकार के खान पान की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली ।
सब्जी मंडी में लगे मीना बाजार में महिलाओं ने अपनी मनपसंद चीजों की जमकर खरीददारी की है महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मी बराबर चहलकदमी करती देखी गयी हैं! भोला चौराहे से टांडा मार्ग,सब्जी मंडी ,किराना गली शायरी माता ,बाल रामलीला कमेटी रोशनी कमेटियों द्वारा पूरे नगर को सुंदर आकर्षक रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा दिया गया था राष्ट्रीय राजमार्ग सहित नगर की गलियों में अपार भीड़ का आलम था जिसे पुलिस प्रशासन के लोग संभाल रहे थे।कमेटयों द्वारा मंच बनाये गए थे जिसमें वालेंटियर तैनात थे। टेन्द्री मोड़ पर उदय अग्रहरि अपने साथियों के साथ भीड़ को बखूबी संभाल रहे थे! वार्ड नं 9 सनई मंडी में स्वयंसेवकों द्वारा निशुल्क चाय बिस्किट और चंदन अपने सहयोगी साथियों के साथ हलुआ -दमालु शुद्ध जल के साथ मेले में आये दर्शनार्थियो को निःशुल्क उपलब्ध करवा रहे थे ।
*ब्रेक डांस झूला आकर्षक चौकिया,रामलीला रहा मुख्य आकर्षण*
*अझुवा कौशाम्बी* मेले में मुख्य आकर्षण ब्रेक डांस झूला ,आकर्षक चौकिया,रामलीला, शायरी माता के पास कल्लू प्रसाद अग्रहरि और उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित की गई नौटंकी ,जिसे देखने के लिए लोग धक्कम धक्का करते रहे! सुबह भरत मिलाप का कार्यक्रम हुआ भगवान राम और भरत का मिलन देख दर्शकों की आंखे भर आईं ।रोशनी कमेटी की प्रतियोगिता हुई निर्णायक मंडली द्वारा स्टार रोशनी कमेटी को ध्वनि विस्तारक एवं नवयुवक सेवा मंडल कमेटी को रोशनी विजेता घोषित किया गया है।
*मेले का आकर्षण या चुनाव की सुगबुगाहट*
*अझुवा कौशाम्बी* उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य के मेला देखने पहुंचने पर लोगों ने कयास लगाया कि मेला देखना तो बहाना है चुनाव की तैयारी है हालांकि सांसद विनोद कुमार सोनकर जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी विधायक शीतला प्रसाद पटेल ,राहुल मौर्य आकाश मौर्य सहित तमाम भाजपाई मेला देखने पहुंचे थे परंतु एक केशवमय रथ जिसमे एलईडी के माध्यम से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गुणगान कर कलेंडर बांटे जा रहे थें वह केशव प्रसाद मौर्य के 2022 चुनाव सिराथू विधानसभा से लड़ने की पुष्टि कर रहा था।
वहीं वरिष्ठ समाजसेवी कपूर चंद्र केशरवानी ने कहा कि आकर्षक चौकियों सहित मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिन्दुओ के आराध्यों का देवी देवताओं का वस्त्र धारण कर अश्लील फूहड़ नृत्य आखिर हमारी संस्कृति को कहाँ ले जा रहा है इस पर हमारी युवा पीढ़ी को समझने की आवश्यकता है मेला प्रबंधक ओमप्रकाश कुशवाहा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ने अपने सहयोगी साथियो विशेषकर पुलिस प्रशासन ,सैनी कोतवाल तेजबहादुर सिंह अतिरिक्त निरीक्षक रणंजय सिंह चौकी इंचार्ज अझुवा विजेंद्र सिंह और उनकी टीम को व्यवधान रहित सकुशल विशाल मेला सम्पन्न कराने हेतु धन्यवाद दिया है !!
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*