कौशाम्बी26मई2023*चायल में शपथ ग्रहण समारोह: नवनिर्वाचित चेयरमैन ने सभासदों के साथ ली शपथ, चौमुखी विकास का दिलाया भरोसा*
*चायल कौशांबी*। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चायल में शुक्रवार की दोपहर में नगर पंचायत चायल के नवनिर्वाचित चैयरमैन और सभासदों को एसडीएम चायल राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार मोबीनअहमद ने शपथ समारोह में शपथ दिलाई, जहां नवनिर्वाचित चैयरमैन अमर सिंह ने सभी को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। वहीं, शपथ के बाद नवनिर्वाचित चैयरमैन अमर सिंह ने नगर के विकास की बात कही और सभासदों ने भी आश्वासन दिया कि अगर सभी को साथ लेकर चलेंगे तो नगर का चहुंमुखी विकास होगा। वहीं, अमर सिंह ने भी सभासदों के साथ शपथ के बाद एक मीटिंग की और चायल के विकास की बात कही है। इस मौके पर शशि भूषण द्विवेदी ( बालम महाराज ) समाजसेवी इरफान बोस, चैयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद तल्हा, ऋषभ मिश्रा, मोहम्मद सैफ, एडवोकेट शारुख, मोहम्मद ताहिर, आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

More Stories
रीवा22जुलाई26*रीवा कृषि विभाग में बड़ी कार्रवाई: संभागीय कार्यालय के स्टेनोटाइपिस्ट अजय मिश्रा निलंबित*
रीवा22जुलाई26*नशे के खिलाफ मैदान में उतरी रीवा पुलिस: खेलों के जरिए युवाओं को दिया नई सोच का संदेश*
रीवा22जुलाई26*नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत एसडीओपी कप का आयोजन अतरैला में*