कौशाम्बी25दिसम्बर23*अहिरारा में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम*
*टेढ़ीमोड़/ कौशाम्बी* भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सोमवार को सिराथू ब्लाक के अहिरारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, आगनवाड़ी, पीएम किसान सम्मान,पूर्ति विभाग, श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उसके बाद जिलाध्यक्ष ने भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों के संबंध में बताया। साथ ही कहा की सरकार सभी के लिए काम कर रही है कार्यक्रम में संजय और मोनू दुबे ने गांव में गौशाला बनाए जाने की मांग की। श्याम लाल, बिजमा, विमला और छितानी ने वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत किया। महेश, सुनील, शहीना बीबी, कुसुम आदि ने आवास न दिए जाने का मुद्दा उठाया। सकुन देवी, रोशनी, सविता, अर्चना देवी आदि ने राशन कार्ड न बनाए जाने की शिकायत किया। मक्खनलाल, महेंद्र कुमार, निधि मौर्य, राजेंद्र कुमार ने किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत किया। पोखराज और रामशरण ने वरासत न किए जाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,ब्रम्हानंद, तिलक तिवारी, ग्राम प्रधान कोमल पटेल, जैकी पटेल, सचिव शिवाकांत मिश्रा सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण