कौशाम्बी25जुलाई24*दिव्यांग ट्राईसाइकिल व्हीलचेयर वैशाखी के लिए करे आवेदन*
*कौशाम्बी* जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने अवगत कराया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान किये जाने की योजना संचालित है, जिसमें ऐसे दिव्यांगजन, जिनके पास कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण न हों, एक सप्ताह के अन्दर बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। ऑनलाइन फार्म भरते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीनतम फोटो, मोबाइल नम्बर, आय प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी के स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति को स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, कक्ष सं0-28 विकास भवन में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता हैं।
More Stories
कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*