कौशाम्बी25जुलाई24*महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना है–पूर्व विधायक चायल*
*कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई महिलाओं के साथ रेप चोरी की बढ़ गई घटनाएं*
*कौशाम्बी।* महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की भागीदारी को लेकर कसिया मूरतगंज में गुरुवार को कार्यक्रम की बैठक जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक ही नारा है महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना है हमारे नेता राहुल गांधी ने और प्रियंका गांधी ने महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में 50 प्रतिशत की भागीदारी दी है सभी महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आपके अधिकार की लड़ाई को लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी.
इसी संदर्भ में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौरव पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है लगातार महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, अपराध कि मैं घोर निंदा करता हूं और इस भाजपा की सरकार को बताना चाहता हूं कि हम सभी कौशांबी कांग्रेस के कार्यकर्ता महिलाओं के हक एवं अधिकार की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे और उनका अधिकार उनको दिलाएंगे !
उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को चायल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तलत अजीम ने बताया एवं महिलाओं के साथ हो रहा है अपराध को लेकर दु:ख जाहिर किया !सभा का संचालन कांग्रेस के छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी ‘आजाद’ ने किया और कहा कि महिला का सम्मान और महिलाओ के बारे मे सोचने वाली केवल कॉंग्रेस पार्टी है! जिसने महिलाओ के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं किया है कॉंग्रेस सरकार में महिलाएं बहन बेटियां सुरक्षित रहती थी जब से भाजपा सरकार आई है तबसे महिलाओं के साथ बलात्कार उत्पीड़न चोरी बढ़ गई है।
कार्यक्रम का आयोजन शहनाज अली बेगम और फौजिय ने किया कार्यक्रम में राम बहादुर त्रिपाठी राज नारायण पासी मोहम्मद आरिज ,मोहम्मद असलम ,मोहम्मद अब्बान , सोसल मीडिया जिला अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नूरुत जमा, मोहम्मद मसरूर उर्फ शाहरुख, चरवा नगर अध्यक्ष निक्की पांडे, कमर भाई ,फोजिया शहनाज बेगम, नीतू पासी सूरजमुखी देवी, शिखा पासी, निशा अंसारी तुरकिया बेगम सपना रीना सहित सैकड़ो की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
अबोहर पंजाब20जुलाई26*डीएसपी कमांड सैंटर फाजिल्का सतिंद्र कुमार बने एस.पी.
लखनऊ20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 20 जुलाई 26 *एसपी ने किया कोहाट और सदर थाना का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश*