कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*
*कौशाम्बी के धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में हुआ शौर्य प्रदर्शन*
*कौशाम्बी।* धर्मा देवी इण्टर कॉलेज, में 28वीं जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन खेल भावना और अनुशासन के साथ हुआ;जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चन्द्र भूषण पाण्डेय पूर्व खेल सचिव श्याम लाल खेल सचिव ने फीता काटकर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.राम किरण त्रिपाठी ने आगत समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।प्रतियोगिता के अवसर पर राम प्रकाश त्रिपाठी लोकतन्त्र सेनानी गुलाब सिंह नील कमल मिश्र आदि उपस्थित रहें। सभी स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवम् मण्डल में कौशाम्बी जनपद का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।
प्रतियोगिता का परिणाम मे U-17 44 किग्रा बालिका वर्ग में रिमझिम यादव(धर्मा देवी) प्रथम, प्राची(धर्मा देवी) द्वितीय, U-17 48 किग्रा बालिका वर्ग में बबली देवी(धर्मा देवी) प्रथम, मधु कुमार(धर्मा देवी) द्वितीय; U-17 53 किग्रा बालिका वर्ग में खुशी मिश्रा(धर्मा देवी) प्रथम, मनीषा देवी(धर्मा देवी) द्वितीय; U-17 58 किग्रा बालिका वर्ग में रीना देवी(धर्मा देवी), अवनी साहू(धर्मा देवी) द्वितीय; U-17 63 किग्रा बालिका वर्ग में अल्कामा बानो(धर्मा देवी) प्रथम; U-17 69 किग्रा बालिका वर्ग में आराध्या सिंह(धर्मा देवी) प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में U-19 48 किग्रा बालिका वर्ग में शिवांकी(धर्मा देवी) प्रथम, सोनी देवी(धर्मा देवी) द्वितीय; U-19 53 किग्रा बालिका वर्ग में कोमल देवी(धर्मा देवी) प्रथम, ईशू देवी(धर्मा देवी) द्वितीय; U-19 58 किग्रा बालिका वर्ग में शिफा बानो(धर्मा देवी) प्रथम; U-19 63 किग्रा बालिका वर्ग में मातांगी शर्मा(धर्मा देवी) प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।वही U-17 56 किग्रा बालक वर्ग में रावेन्द्र(धर्मा देवी) प्रथम,रिकिन(धर्मा देवी) द्वितीय; U-17 60 किग्रा बालक वर्ग में अनिकेश(दुर्गा देवी) प्रथम, संस्कार सिंह(धर्मा देवी) द्वितीय; U-17 65 किग्रा बालक वर्ग में विवेक कुमार(धर्मा देवी) प्रथम, रितेश कुमार(गांधी मेमोरियल) द्वितीय; U-17 71 किग्रा बालक वर्ग में तूफान सिंह(धर्मा देवी) प्रथम, आदित्य सिंह(धर्मा देवी) द्वितीय स्थान प्रातः हुआ। साथ ही U-19 60 किग्रा बालक वर्ग में मो. महफूज(धर्मा देवी) प्रथम, शुभम सिंह(धर्मा देवी) द्वितीय, U-19 65 किग्रा बालक वर्ग में विवेक कुमार(धर्मा देवी) प्रथम, रितेश कुमार(गांधी मेमोरियल) द्वितीय; U-19 71 किग्रा बालक वर्ग में तूफान सिंह(धर्मा देवी) प्रथम, आदित्य सिंह(धर्मा देवी) द्वितीय; U-19 79 किग्रा बालक वर्ग में अनुज कुमार(धर्मा देवी); U-19 88 किग्रा बालक वर्ग में रवि कुमार यादव(धर्मा देवी) प्रथम, हर्षित विश्वकर्मा(धर्मा देवी) द्वितीय; U-19 98 किग्रा बालक वर्ग में प्रियांशु सिंह(धर्मा देवी) प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

More Stories
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*