कौशाम्बी23जनवरी24*आजादी की लड़ाई के महानायक थे सुभाष चंद्र बोस…. प्रेमचंद्र केसरवानी*
*सकिपा ने मनाई सुभाष चन्द्र बोस की जयंती*
*कौशाम्बी।* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में आज 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला पहनाया और सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, अमर रहे के नारे लगाए।
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने कहा सुभाष चंद्र बोस आजादी के महानायक थे। उन्होंने देश के लिए आजीवन संघर्ष किया।
इसी तरह मनौरी कस्बे में पार्टी नेता मनोज सोनी ने भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस अवसर पर मनोज सोनी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी। इस मौके पर परिहार सिंह, अर्जुन सिंह, अनिल गौतम, राजू, दिलीप आदि मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*