कौशाम्बी21जून26*विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों पर किया योग*
*कौशांबी।* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,कौशांबी जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा परिषद के आयाम जिज्ञासा के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस क्रम में मंझनपुर नगर,पश्चिम शरीरा नगर सहित अन्य नगर इकाइयों में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योग कर समाज को प्रतिदिन योग करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक सुशील सोनकर,मंझनपुर नगर मंत्री दीपक राजपूत,पश्चिम शरीरा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,नगर मंत्री आदित्य सिंह, चायल तहसील संयोजक प्रशांत मणि पांडेय,सिराथू तहसील संयोजक आनंद सिंह पटेल,पवन भट्ट एवं प्रांत सह मंत्री शिव बाबू चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया।विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाए।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*