April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी20मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की अभी तक की महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी20मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की अभी तक की महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी20मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की अभी तक की महत्वपूर्ण खबरें

 

[20/03, 7:34 pm] +91 96486 24949: *ट्रक ने दो सगे भाइयों को मारी टक्कर एक भाई की हुई मौत*

*मृतक के पिता ने ट्रक चालक पर हत्या का लगाया आरोप*

*महेवाघाट कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर के पास बाइक सवार दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक समेत दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े हैं और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं हादसा देखकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जहां एक भाई की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के पिता ने ट्रक चालक पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है

जानकारी के मुताबिक बैरागी पुर निवासी सोनू उम्र 16 वर्ष पुत्र रामखेलावन निषाद अपने भाई राजेश उम्र 18 वर्ष पुत्र रामखेलावन के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे जैसे ही दोनों भाई गांव के बाहर निकले बैरागीपुर के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर घायल हो गए मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई मामले की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा जहां से सोनू की हालत नाजुक होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि ट्रक चालक बैरागीपुर का रहने वाला है कुछ माह पहले दावत में उससे लड़ाई हुई थी जिससे ट्रक चालक ने धमकी दिया था कि मैं सब को जान से मार दूंगा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है ट्रक और ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है ट्रक ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

 

[20/03, 7:57 pm] +91 99560 44608: *घोटाले की जाँच करने पहुँचे कृषि उपनिदेशक को मिली बड़ी खामियां*

*ग्राम विकास अधिकारी ने किया था 13 लाख का घोटाला 120 शौचालय का रुपया गमन*

*घोटाले में ग्राम विकास अधिकारी हुआ था निलंबित ग्राम प्रधान आखिर क्यों नही हुआ निलंबित ग्रामीणों में चर्चा*

*कोखराज कौशांबी* सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कशिया पश्चिम में आज कृषि उपनिदेशक के द्वारा ग्राम पंचायत में 13 लाख रुपये का घोटाला के मामले की जांच करने पहुंचे हैं पूर्व ग्राम विकास अधिकारी सतीश चौधरी को सरकारी शौचालय के घोटाले में निलंबित किया गया था जिसमें ग्राम प्रधान बच निकले जिसकी जॉच कृषि उपनिदेशक ने आज शौचालय घोटाले की सत्यता देखी तो घोटाला सही पाया गया जिसमें केवल दो लोगों को शौचालय निर्माण का रुपया मिला था बाकी सभी फर्जी पाए गए अधिकारी ने कई ग्रामीणों से पूछा तो सच सामने आ गया लोगों ने बताया की वह अपने रूपयों से निर्माण कार्य कराया है प्रधान के द्वारा कोई भी राशि नही मिली जिससे जांच कर रहे अधिकारी को ग़ुस्सा भी आया और उन्होंने कहा कि फर्जी गुमराह मत करिए जिन शौचालय की ग्राम प्रधान ने बताया कि यह भी मेरे द्वारा ही दिया गया वही लाभार्थी ने ग्राम प्रधान पर फर्जी आरोप लगाने की बात कही जिससे जांच कर रहे अधिकारी ने कहा कि एक भी लाभार्थी का नाम शौचालय की दीवाल में लिखा नही है अधिकारियों को गुमराह करने के लिए इधर उधर घुमाते रहे प्रधान व प्रधान पुत्र जिस पर उनका पारा फिर चढ गया और फटकार लगाते हुए कहा कि गलत गलत है फर्जी अभिलेख देकर बचना चाहते हो वह नही हो पायेगा मौके सन्नो पत्नी महेश ,वीरेन्द्र व राजेन्द्र पुत्र झगडू राम ने जाँच अधिकारी के पूछने पर बताया कि हमकों एक रुपया भी नही मिला पर एक विकलांग ब्यकित भी कृषि निदेशक ने लगाई फटकार जितने शौचालय देखे गये उनमें लगभग तीन हिस्सा शौचालय पात्रता वालों के नहीं मिले लिखें नाम और कयी लोगों ने बताया की रुपये हमें नहीं दिया गया शौचालय हमने अपने रुपये से बनाये हैं जांच प्रभारी ने अपने मातहत को शौचालय में पात्रता नाम नहीं होने पर बिन्दु वार नोट करने को कहा व जांच अधिकारी को लगभग 4 शौचालय ही दिखा पाये जिसमें भी सभी को 6 हज़ार ही मिला उसमें भी संदिग्ध रहा मौके पर प्लास्टिक बैंग 40 में केवल 7 ही पाया गया डस्ट बीन एक भी नही पाया गया हर जाँच में झोल ही झोल पाया गया मौके पर ग्राम विकास अधिकारी बुद्ध प्रकाश गौतम व अन्य अधिकारी व ग्रामीणों की मौजूदगी में जाँच करायी गयी जिसमें आठ विंदु की जाँच में कमी ही पायी गयी।

[20/03, 8:02 pm] +91 99562 82731: *सत्य उजागर करने पर बौखालाये दबंग अध्यापक व ग्राम प्रधान*

*दूसरे पत्रकार को रास्ते मे रोककर साथियों संग देख लेने की दे रहे धमकी*

*क्या उच्च अधिकारी जांच कर भ्रष्टाचार को बेनकाब करेंगे*

*नेवादा कौशाम्बी* नेवादा ब्लॉक के रसूलपुर ब्यूर गांव मे भ्रष्टाचार के चलते शिक्षा ब्यावस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है जिसकी जानकारी अखंड भारत संदेश के एक पत्रकार को बीते मंगलवार को हुई जिसने बिद्यालय प्रांगण मे पहुंचकर देखा तो बिद्यालय की छत पर कुछ बिद्यार्थी खेलकूद एवं शरारत कर रहे थे और अध्यापकों को इसकी जानकारी नही थी जिसपर बिद्यालय के अध्यापकों की लापरवाही पर खबर को प्रमुखता से अखबार मे छापा गया था सत्य उजागर करने पर बौखालाये दबंग अध्यापक विकास सिंह अपने पूरे स्टाप के साथ व ग्राम प्रधान राकेश सरोज अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार को समय लगभग 3:45 बजे लोधउर की तरफ जा रहे इसी बैनर के पत्रकार रामबाबू को ब्यूर चौराहे पर रोक कर बाता बिवाद करने लगे तब तक और लोगों को इकट्ठा होते देखकर जाने लगे जाते जाते अध्यापक विकास सिंह गुंडई के बल पर देख लेने की धमकी देते हुए चले गये जिससे साफ जाहिर होता है कि विद्यालय मे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है जो गंभीर जांच का विषय है क्या उच्च अधिकारी इस विद्यालय मे जांच कर भ्रष्टाचार मे लिप्त अध्यापकों को बे नकाब करेंगे या फिर इसी तरह सत्य उजागर करने पर आगे भी इनकी दबंगई कायम रहेगी

[20/03, 8:48 pm] +91 99191 96696: *देशी शराब एवं कम्पोजिट दुकान के नवचयनित अनुज्ञापियों पीओएस मशीनें आवंटित*

*कौशाम्बी।* जिला आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद द्वारा जनपद के वर्ष 2024-25 के देशी शराब, विदेशी मदिरा एवं बीयर की फुटकर विक्री की दुकानों के अनुज्ञापियों को सूचित किया है कि अपने-अपने अनुज्ञापनों पर आंवटित च्वै मशीनों को दिनांक 31.03.2025 को दुकानों की समयावधि की समाप्ति पर सुरक्षित रूप से क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों अथवा सेवा प्रदाता कम्पनी (ओएसिस) द्वारा अधिकृत किये गये गये प्रतिनिधि के माध्यम से कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, कौशाम्बी में प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025-26 के लिए जनपद के देशी शराब एवं कम्पोजिट दुकान के नवचयनित अनुज्ञापियों को सूचित किया है कि कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, कौशाम्बी से POS मशीनें अपने पक्ष में आवंटित कराकर सेवा प्रदाता कम्पनी (ओएसिस) द्वारा अधिकृत किये गये प्रतिनिधि के सहयोग से इनका प्म्ैब्डै पोर्टल से इंटीग्रेशन कराते हुए दिनाक 01.04.2025 से मदिरा की प्राप्ति एवं बिक्री किया जाना सुनिश्चित करें।

[20/03, 8:48 pm] +91 99191 96696: *विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक*

*कौशाम्बी।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार गांड द्वारा ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 08.01.2025 से प्राप्त किये जा रहें दावे/आपत्तियों के विवरण के सम्बन्ध में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र 251-सिराथू के अन्तर्गत प्राप्त फार्म-6 की संख्या-499, फार्म-7 की संख्या-25 एवं फार्म-8 की संख्या-346 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 252-मंझनपुर (अ0जा0) के अन्तर्गत प्राप्त फार्म-6 की संख्या-378, फार्म-7 की संख्या-29 एवं फार्म-8 की संख्या-388 है। विधानसभा क्षेत्र 253-चायल के अन्तर्गत प्राप्त फार्म-6 की संख्या-751, फार्म-7 की संख्या-24 एवं फार्म-8 की संख्या-567 है। इस प्रकार की तीनां विधानासभाओं में प्राप्त फार्म-6 की संख्या-1628, फार्म-7 की संख्या-78 एवं फार्म-8 की कुल संख्या 1301 तथा कुल फार्मां की संख्या-3007 है।

बैठक में बताया गया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 14093 नये मतदाताओं के नाम बढ़ाये गये एवं 2461 मतदाताओं के नामों में संशोधन से सम्बन्धित कुल 16554 मतदाता फोटो पहचान मुद्रण उपरान्त पोस्ट ऑफिस के माध्यम से सम्बन्धित मतदाताओं के पते पर स्पीड-पोस्ट के द्वारा भेजे गये है। बूथ लेविल एजेन्ट्स की नियुक्ति-मा0 आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेविल एजेन्ट्स (BLAs) की नियुक्ति की जानी है। आयोग द्वारा सभी पात्र महिला मतदाताओं को निर्वाचक नामावलियों मे पंजीकृत कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अतः पंजीकरण हेतु अवशेष महिला मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही में सभी राजनैतिक दलों से सहयोग अपेक्षित है। अर्हता दिनांक 01.04.2025 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की कार्यवाही करायी जायेगी। मतदाता सूची में पंजीकृत मृतक/डुप्लीकेट/शिफ्टेड मतदाताओं के चिन्हांकन उपरान्त उनके नामों के अपमार्जन की कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये गये है। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कराने में सहयोग अपेक्षित है।

[20/03, 8:48 pm] +91 99191 96696: *बिना फिटनेस का कोई भी प्राइवेट डग्गामार वाहन सड़क पर न चलने पाये-जिलाधिकारी*

*स्कूलों के पास “आगे स्कूल है, कृपया धीरें चलें” का साइनेज लगवाने के निर्देश*

*दुर्घटना सहायता से सम्बन्धित पेन्डिग फाइलों पर जिलाधिकारी ने कठोर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के दियें निर्देश*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घनाओं में हो रहीं मृत्युओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0 को एक्सीडेन्टल रोडों का ऑडिट करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटनाओं में हुई मृत्युओं की भी ऑडिट करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिससे यह मालूम हो सकें कि किस कारणों से यह हो रहा है, जिससे उचित कार्यवाही कर ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सकें।

जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि बिना फिटनेस का कोई भी प्राइवेट डग्गामार वाहन सड़क पर न चलने पाये। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस के स्कूली वाहन कदापि संचालित न होने पायें, नहीं तो कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेंगी। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी मान्यता प्राप्त एवं प्राइवेट सभी स्कूलों में 15 दिवस के अन्दर अपने स्कूल वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें, जिन गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं आये, उन गाड़ियां को सीज करने की कार्यवाही की जाय।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉटों के पास में जो भी सीएचसी एवं पीएचसी हों, वो हमेशा एलर्ट मोड पर रहें एवं सभी ब्लैक स्पॉटों पर एम्बुलेन्स हमेशा मौजूद रहें। उन्होंन ए0आर0टी0ओ0, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों के सामने हाइवे हो एवं वाहनों का आवागमन ज्यादा हो, उन सभी स्कूलों पर शाइन बोर्ड 15 दिन के अन्दर अवश्य लगवायें। “आगे स्कूल है, कृपया धीरें चलें” का साइनेज लगवायें। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 से जानकारी प्राप्त की कि दुर्घटना सहायता से सम्बन्धित कितनी पुरानी फाइलें पेन्डिग है, जिस पर अवगत कराया गया कि वर्ष 2021-22 की 03 फाइलें पेन्डिंग हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने कठोर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अन्दर फाइलों का निस्तारण करने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद में सभी ऑटो, टैक्सी, रोडवेज, ट्रक एवं स्कूली वाहनों आदि के ड्राइवरों का फेजवाइज कैम्प लगाकर ऑखों का चेक-अप कराने के निर्देश दियें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकें। इस अवसर पर ए0आर0टी0ओ0 तारकेश्वर मल्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 हरवंश सिंह, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

[20/03, 8:48 pm] +91 98391 01290: *आईजीआरएस की 3 शिकायतों का डीएम ने किया भौतिक सत्यापन*

*निरीक्षण के दौरान पाये गये अतिक्रमण को तत्काल हटवाने एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के दियें निर्देश*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा आई0जी0आर0एस0 सन्दर्भ संख्या-40017425004404 शिकायतकर्ता बृजेश कुमार पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम-ख्वाचकीमई परगना कड़ा तहसील-सिराथ जनपद कौशाम्बी के द्वारा गाटा संख्या-313 बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने के सम्बंध में शिकायत की गयी थी। सत्यापन में निस्तारण आंशिक सही पाया गया। जिसमें बंजर भूमि पर हो रहे निर्माण को रोक दिया गया, परन्तु वहां पर एक अन्य अस्थायी अवैध अतिक्रमण को नही हटाया गया था। जिसके सम्बंध में क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के विरूद्व कार्यवाही के लिए उप जिलाधिकारी सिराथू को निर्देशित किया गया तथा सम्बंधित नायब तहसीलदार को तत्काल अस्थायी अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए अवगत कराने एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियां के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
आई0जी0आर0एस0 सन्दर्भ संख्या-40017425005721 शिकायतकर्ता अजय मणि तिवारी पुत्र स्व0 संतोष प्रसाद निवासी ग्राम दारानगर परगना कड़ा तहसील सिराथ जनपद कौशाम्बी के द्वारा सार्वजनिक मार्ग खडंजा पर अवैध अतिक्रमण रोकने के सम्बंध में शिकायत की गयी थी। सत्यापन में निस्तारण सही पाया गया। उभयपक्षो को सार्वजनिक मार्ग खडंजा पर अवैध अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गयी। अधिशाषी अधिकारी दारानगर कड़ाधाम को निर्देशित किया गया कि इनके निर्माण के सम्बंध में नोटिस निर्गत करें यदि भविष्य में सार्वजनिक मार्ग खडंजा पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता तो न्यायालय उप जिलाधिकारी सिराथू के यहां सी0पी0सी0 की धारा 133 के अन्तर्गत आख्या प्रस्तुत करते हुए अवगत कराने एवं सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

आई0जी0आर0एस0 सन्दर्भ संख्या-12174250034026 शिकायतकर्ती प्रेमा देवी व जलामती व शीला आदि निवासी ग्राम हकीमपुर मर्का परगना कड़ा तहसील सिराथ जनपद कौशाम्बी के द्वारा गाटा संख्या 147 बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने के सम्बंध में शिकायत की गयी थी। सत्यापन में निस्तारण सही नही पाया गया। बंजर भूमि पर अस्थायी अवैध अतिक्रमण को नही हटाया गया था। जिसके सम्बंध में क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के विरूद्व कार्यवाही के लिए उप जिलाधिकारी सिराथू को निर्देशित किया गया तथा सम्बंधित नायब तहसीलदार को तत्काल अस्थायी अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए आख्या प्रस्तुत करने एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

[20/03, 8:58 pm] +91 89577 51550: *दर्जी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह*

*कौशांबी*। बुधवार को ग्राम सभा चकिया पुनवार मंझनपुर कौशांबी उत्तर प्रदेश में दर्जी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संत ध्यानदास नामदेव उपस्थित रहे। होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि नामदेव महाराज के प्रतिमा पर अबीर गुलाल,माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित के साथ किया गया,मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में समाज के महान संत नामदेव जी के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार पूर्वक चर्चा की व दर्जी समाज के लिए स्वरचित एक गीत भी प्रस्तुत किया,उद्बबोधन के क्रम में अखिल भारतीय दर्जी महासभा जिला महासचिव दीपक दर्जी ने अबीर गुलाल लगाते हुए सबको होली की ढेर सारी बधाइयां दी व होली मिलन समारोह में आए हुए सभी आगंतुओं का स्वागत बंदन व अभिनंदन किया और सामाजिक एकता पर जोर दिया,तो वही नामदेव दर्जी महासभा कौशांबी जिला महामंत्री संजीव नामदेव ने अपने संबोधन में सभी को होली की बधाई देते हुए सब को सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन रामू दर्जी द्वारा किया गया,होली मिलन कार्यक्रम में कामता दर्जी,जगदीश नामदेव,छेदीलाल दर्जी,मूलचंद दर्जी,महेंद्र कुमार दर्जी,सोनू दर्जी,शिव प्रसाद दर्जी राम प्रसाद दर्जी,दयाशंकर नामदेव,अतुल दर्जी,छेदीलाल दर्जी,रवि नामदेव,मिथिलेश नामदेव आदि लोग उपस्थित रहे।

[20/03, 9:04 pm] +91 98391 01290: *जिलाधिकारी ने टी0वी0 ग्रसित 02 बच्चों को पोषण पोटली किया वितरित*

*कौशाम्बी* प्रधानमंत्री के वर्ष 2025 में भारत को क्षय रोग मुक्त कराने के संकल्प एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा टीबी मुक्त भारत-टीबी मुक्त उ0प्र0 2025 के परिपालन में आज जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने निवासी ग्राम-गौरा रोड भरवारी मूरतगंज के शिवांश दिवाकर पुत्र रवि एवं निवासी-रोही भरवारी मूरतगंज के अनुभव कुशवाहा पुत्र राम नारायण को पोषण पोटली प्रदान किया।जिलाधिकारी ने बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है

[20/03, 9:05 pm] +91 96216 39625: *चौकी इंचार्ज ने शांति भंग की धारा में पीड़ित पक्ष का कर दिया चालान*

*कौशाम्बी।**हिनौता चौकी इंचार्ज के ऊपर पीड़ित पक्ष को गाली-गलौज करते हुए शांति भंग की धारा में चालान करने का आरोप लगा है। चौकी इंचार्ज के कारनामें से पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित घनश्याम मिश्रा का आरोप है कि उनकी गैर मौजूदगी में जमीनी मामले में विरोध करने पर विपक्षियों ने उनके घर पर चढ़कर मारपीट एवं जमकर उपद्रव किए हैं जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने विपक्षी को चौकी पकड़ ले गई लेकिन विपक्षी से ले देकर छोड़ दिया गया और कुछ देर बाद पीड़ित घनश्याम मिश्र को भी पुलिस चौकी पकड़ लाई है जबकि वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे फिर भी पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में उनका चालान कर दिया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता चौकी अंतर्गत निखोदा गांव में 18/03/2025 को लेखपाल जमीनी विवाद का मामला निपटाने गए थे। इस दौरान अनुसुइया देवी के पुत्र शिवाकान्त मिश्र को फोन के माध्यम से मौके पर बुलाया गया लेकिन ड्यूटी पर मौजूद होने के कारण नहीं पहुंच पाए और उनके पिता भी मौके पर नहीं थे तो अनुसुइया देवी को फोन करके बुलाया गया इसके बाद राघवेंद्र उर्फ़ कल्लू पुत्र जवाहरलाल उन्हें गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकियाँ देने लगता है। पीड़ित द्वारा इस मामले की शिकायत की गई तो पीड़ित को दिनभर चौकी में बैठाकर अपमानित किया गया इसके बाद शांति भंग के आरोप में चालान किया गया।

[20/03, 9:05 pm] +91 96216 39625: *भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन का ऐलान किया*

*कौशाम्बी।**बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के निर्देश पर युवा तहसील अध्यक्ष मंझनपुर पुष्पराज सिंह की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ निम्न मांगों को लेकर तहसील मंझनपुर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। जिसका नेतृत्व युवा तहसील अध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं जिला प्रवक्ता चन्द्र‌भूषण सोनी करेंगे। भारतीय किसान यूनियन द्वारा मांग की गई है कि सरसावा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा सेंगरहा के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा विकास योजनाओं में तमाम अनियमितता बरती गई है और घोटाला किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद कई माह बाद भी जांच नहीं की गई। पूरब – पश्चिम शरीरा के टहेरा गांव में गाटा संख्या 3627 पर हल्का लेखपाल के द्वारा किस जांच और बयान के आधार पर पुष्पराज सिंह को कब्जा कराया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पोल खुलेगी।

[20/03, 9:14 pm] +91 63921 77313: *भ्रमण कर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*कौशाम्बी* मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अन्तर्गत आज 20 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व महिला बीट उपनिरीक्षक/आरक्षियों द्वारा चौराहों/बस स्टैण्ड/टैक्सी स्टैण्ड/जिला अस्पताल/विद्यालय/गांव व कस्बा में भ्रमण कर/चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बूंदा में जाकर, थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम समसपुर में जाकर भ्रमण कर छात्राओं/बच्चियों/महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया । महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा,108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 वन स्टाप सेन्टर, तथा 112 पुलिस आपात कालीन सेवा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर उपयोग करने हेतु डेमो दिखाया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अभ्युदय योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना आयुष्मान योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

[20/03, 9:18 pm] +91 90050 12271: रिद्धि सिद्धि रिसार्ड में पूर्व विधायक संजय गुप्ता द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश स्तर से भी पदाधिकारी एवं नेता गढ़ आय थे जिसमें पूर्व चेयर मैन कैलाश केशरवानी पूर्व चेयर मैन गंगा प्रसाद केशरवानी पूर्व विधायक शीतला प्रसाद प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरी विकाश चंद्र द्विवेदी उर्फ पिंटू नगर अध्यक्ष बीरेंद्र केशवानी नगर अध्यक्ष नीरज बनारसी सुरेश चंद्र अग्रहरी प्राथमिक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार संगठन के सुशील हलवासिया जया पाल पत्नी स्व उमेश पाल प्रतिभा कुशवाहा जिलापंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर आदि हजारों लोग मौजूद थे l

इस बीच सभी लोग अबीर गुलाल में सराबोर दिखे लोग ढोल ताजा की धुन पर नाच गाने में मशगूल दिखे l कार्यक्रम में सभी लोगों ने संजय गुप्ता की भूरी भूरी प्रशंसा की v धन्यवाद दिया l

[20/03, 9:45 pm] +91 90050 12271: *भरवारी में यथा शीघ्र बनेगा ऊपर गामी सेतु भूमिगत पुल बनने पर लगा विराम*

*प्रयागराज रेलवे मंडल से आए अभियंताओं की टीम ने किया सर्वे 350 मीटर लंबा बनेगा दोनों तरफ पुल*

*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद अंतर्गत रेलवे क्रासिंग पर यथा शीघ्र ऊपर गामी सेतु बनना लगभग तय हो गया है l यह भरवारी वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है lकाफी वर्षों से कस्बाइयों की माँग थी कि ऊपर गामी सेतु ना बनने स भरवारी का व्यापार ठप्प होता जा रहा था जिसके चलते व्यापारियों ने काफी रोष था आज प्रयागराज से रेलवे अभियंताओं की टीम ने सर्वे करने के पश्चात बताया कि सभी जगह पर ऊपरगामी सेतु बन गया है परन्तु भरवारी ही एक मात्र कस्बा है जहा पर सेतु किन्हीं कारणों से नहीं बन पा रहा था l

अब बिंदु पर प्रकाश डालने के पश्चात तीन सौ पचास मीटर लंबा तथा 19=मीटर चौड़ा तथा साढ़े सात मीटर सेतु का स्ट्रक्चर होगा जिसमें दस मीटर की सर्विस रोड होगी दोनों तरफ और डेढ़ मीटर की नली होगी दोनों तरफ एवं सात मीटर की सेतु की ऊंचाई होगी lसबसे अहम बात यह है कि तीन सौ पचास मीटर की लंबाई रेलवे क्रासिंग से नया बाजार मे जाकर समाप्त होगी वही तीन सौ पचास मीटर लंबाई रेलवे क्रासिंग से पुरानी बाजार में जाकर समाप्त होगी l यह जो आंकड़ा बताया जा रहा है यह दोनों तरफ ही लागू होगा lइस सर्वे टीम में आनंद प्रकाश सहायक मंडल अभियंता एवं राकेश गोयल सहायक अभियंता पी डब्लू डी प्रयागराज आदि लोग मौजूद थे पुल ना बनने से ब्यापार खत्म होता जा रहा था ऊपर गामी सेतू बनने पर जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वह समर्थन करते है l

[20/03, 11:13 pm] +91 72030 25344: *घटिया सामग्री से हो रहे सरकारी नाले का निर्माण*

*मंझनपुर कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद मंझनपुर वार्ड 19 रत्नावली नगर/ ग्राम मोहल्ला बंधवा राजबार मैं नाली निर्माण किया जा रहा है

*नाले का निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार घटिया सामग्री का उपयोग कर रहा है, जिससे नाले का निर्माण कमजोर होगा। इसके अलावा, नाली की खुदाई की मिट्टी को रास्ते में डाल दिया गया है, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है और लोग फिसलने व गिरने का शिकार हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस तरह के ठेकेदारों को टेंडर देना जायज है? क्या उनके कामों की जांच करा कर कानूनी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए

इस मामले में नगर पालिका परिषद मंझनपुर की जिम्मेदारी है कि वह ठेकेदार के कामों की जांच कराए और आवश्यक कार्रवाई करे।

 

Taza Khabar