कौशाम्बी20मार्च*अबीर गुलाल लगाकर चरवा थाने में मनाई गई होली*
*चरवा कौशांबी।* होली के दूसरे दिन सुबह से दोपहर तक जहां रंगों से होली खेली गई वही दोपहर बाद लोग एक दूसरे को अबीर लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। जैसा कि होली रंगों की मस्ती और हुडदंग का त्यौहार है। इसी क्रम में चरवा थाने में एक ऐसी होली खेली जाती है वैसी होली का नजारा शायद ही कही और ही देखने को मिलता हो। ये होली सबसे अनोखी है क्योंकि यहाँ पर खेली जाने वाली होली के रंगों का शुरूर होली खेलने वालो पर कुछ ऐसा सवार होता है कि लोग रंग लगाते लगाते एक दूसरे का कपडा ही फाड़ देते है लेकिन जरा होली की मस्ती देखिये की लोग इसका जरा भी बुरा नहीं मानते और उसके बाद शुरू होता है साउंड की धुनों पर नाचने का सिलसिला जो दोपहर दो बजे तक नानस्टाप चलता रहता है। लोग एक दूसरे के ऊपर रंग और गुलाल की बारिश करते है और ऊपर से चारों ओर से रंगों की बौछार सोने में सुहागा का काम करती है। ऊपर लटके तारों पर जब नजर आती है तो लोगों के फटे कपडे टंगे नजर आते है और नीचे देखिये तो अर्धनग्न लोगों के ऊपर रंग का शुरूर अपने चरम पर होता है। चरवा थाने में होने वाली ये कपडा फाड़ होली बरसों से होती आ रही है।

More Stories
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे