कौशाम्बी17सितम्बर23*कौशाम्बी ट्रिपल हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे चिराग पासवान*
*बोले हर संभव मदद करूंगा दिलाऊंगा न्याय*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना के मोहिद्दीनपुर गौस गांव में एक ही परिवार के तीन दलितों की गोली मार कर हत्या की ख़बर पर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने लोकजनशक्ति पार्टी के नेता अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान उनके गांव मोहिद्दीनपुर पहुंचे। उन्होंने तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको ढाढस बंधाया और हर संभव मदद का विश्वास दिलाया घटना स्थाल को देखा और पूरी वारदात की जानकारी परिजनो से लिया साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार से पूछा की मामले में शासन प्रशासन से किस प्रकार की न्यायिक कार्यवाही हुई उसका भी जायजा लिया उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी दशा में बक्शा नही जाएगा। मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद एवं निंदनीय है इस तरह की निर्मम हत्या को अंजाम देने वालो को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी और पीड़ित परिवार की हर तरह से मदद होगी चाहे ओ आर्थिक रूप से हो या शासनिक प्रशासनिक उन्होंने कहा की मैं इसके लिए यहां के अधिकारियो से और प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करके हर संभव मदद करेंगे।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए