कौशाम्बी17अक्टूबर23*पेट्रोल पंप पर डीजल भरा रहे जेसीबी संचालक का रूपयो से भरा बैग उठाकर बाइक सवार बदमाश फरार*
*कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में बदमाश इतने बेखौफ हो गए है कि वह दिन दहाड़े पेट्रोल पंप पर डीजल भरा रहे जेसीबी संचालक का रूपयो से भरा बैग ही उठाकर फरार हो जाते है,हालांकि घटना पेट्रोल पंप पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई,घटना की शिकायत कोखराज थाना पुलिस से की गई है,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बाईपास के नबीपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप में बदलेपुर गांव निवासी सुनील पटेल जेसीबी संचालक काम समाप्त कर वापस लौटते वक्त जेसीबी में डीजल भराने लगे,तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके बैग में रखा हुआ 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गए,सुनील ने देखा तो उसके होश उड़ गए,सुनील ने घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी है,पुलिस सीसीटीवी की सहायता से मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
नई दिल्ली27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
कौशाम्बी27जुलाई26*मनौरी बाजार में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत*
सहारनपुर27जुलाई26*कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन*