कौशाम्बी16सितम्बर23*कुंभकार मानव कल्याण समिति द्वारा पद्मश्री डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार की मनाई जयंती*
*कौशांबी* कुंभकार मानव कल्याण समिति कार्यालय कडा धाम ने संविधान सभा के सदस्य स्वतंत्रता सेनानी पद्मश्री डॉक्टर रत्नप्पा कुमार की 115वीं जयंती मनाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भूपेंद्र प्रजापति सहित कार्यक्रम में उपस्थितअध्यक्ष एडवोकेट रविकांत प्रजापति, रामप्रसाद प्रजापति, बुधराम प्रजापति आदि ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया अध्यक्ष रविकांत प्रजापति ने कहा कि इनका जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर जनपद के नीमसार गांव में हुआ था उन्होंने आजाद भारत के संविधान निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व गठित संविधान सभा के सदस्य के रूप में अपना योगदान दिया था भूपेंद्र प्रजापति ने कहा कि डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार अपने जीवन में शिक्षा और सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य भी किए थे वही महाराष्ट्र सरकार में गृहमंत्री भी रहे थे राम प्रसाद प्रजापति ने कहा कि रत्नप्पा ने समाज में बालिका शिक्षा संगठन की एकता और सामाजिक कुरीतियों को निवारण पर विशेष चर्चा की और समाज सुधार उन्नत पर जोर दिया गया कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रजापति ,एडवोकेट राजेंद्र प्रजापति, मिथुन चक्रवर्ती ,ज्ञान सिंह प्रजापति ,हरी लाल प्रजापति, अजय प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
चंडीगढ़7अगस्त26*एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल किया
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*