कौशाम्बी16अक्टूबर*मंझनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*
*आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के डीएम ने निर्देश*
*कौशाम्बी* सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में तहसील मंझनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होनें भूमि विवाद सम्बन्धित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होनें सभी अधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे जिले के दो अन्य तहसील सिराथू और चायल में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में समाधान दिवस आयोजित हुआ
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव