कौशाम्बी15मार्च24*मोटर साइकिल की टक्कर से युवक गम्भीर*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावां कला गांव का सीतम पुत्र स्व अब्दुल रहीम मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता है। युवक भरवारी- मनौरी मार्ग के किनारे अपनी जमीन पर एक हफ्ते पूर्व से निर्माण कार्य करवा रहा है। शुक्रवार को लगभग शाम 4 बजे अपने अर्धनिर्मित मकान के मार्ग के किनारे फोन से बात कर रहा था। उसी समय बेरूआ चौराहा की तरफ से मोटर साइकिल चालक ने पीछे से जोर दार टक्कर मारा जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। खून से लथपथ होकर मार्ग के किनारे घायल अवस्था में तड़पता रहा। राहगीरों व निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों ने आनन-फानन परिजनों को सूचना दिए। मौके पर परिजनों ने पहुंच कर घायल युवक को निजी संसाधन से भरवारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को गम्भीर चोटें आने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रिफर कर दिया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

More Stories
नवगछिया-02.08.2026* टॉप-10 की सूची में शामिल 50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार।
भागलपुर2अगस्त26*सावन माह की पहली सोमवारी पर कांवरिया का सेवा करते बोल बम सेवा समिति एवं नीरज शर्मा सेवादार।
इलाहाबाद2अगस्त2026*इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला*