कौशाम्बी13जनवरी24*थाना समाधान दिवस पर संदीपन घाट थाने पहुंचे आईजी , डीएम , एसपी ने फरियादियों की सुनी फरियाद*
*महगांव कौशांबी।* शानिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर संदीपन घाट थाना पहुंचे आईजी जोन प्रयागराज प्रेम कुमार गौतम थाने का निरीक्षण करते हुए। समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादियों की फरियाद सुने और उन्होंने फरियादियों की आई शिकायत की समस्याओं को हल करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए इसी कड़ी में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का जिक्र करते हुए संदीपन घाट थाना प्रभारी को आदेशित किया गया की थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के कहा गया। साथ ही इस थाना दिवस के अवसर पर संदीपन घाट थाने पहुंच जिलाधिकारी कौशांबी सुजीत कुमार और पुलिस अधिक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी फरियादियों की फरियाद सुनी जहां एसपी डीएम के सामने दो फरियादियों ने जमीनी विवाद की समस्या की शिकायती प्रार्थना दिया जिसे राजस्व विभाग और पुलिस को जांच के आदेश दिए गए और उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया इस कड़ी में डीएम एसपी ने थाने के अभिलेख और दस्तावेज रजिस्टर की जांच पड़ताल की गई और थाना प्रभारी को उचित तरीके से दस्तावेज बनने को कहा और प्रतिपुष्टि के बारे में भी जानकारी दी गई और कहा गया की जांच आधिकारी और फरियादियों के फीडबैक के बारे में अभिलेखों को सही ढंग से लिखे को कहा
गया।इस मौके पर संदीपन घाट थाना के समस्त पुलिस बल और राजस्व विभाग के लेखापाल कानून गो मौजूद रहें।
More Stories
सहारनपुर 19 सितंबर 26*थाना बेहट पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार…
कौशाम्बी 19 सितंबर 26*सड़क पार कर रही बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर मौत*
रायगड 19 सितंबर 26*ढोल-ताशांचा गजर… बाप्पाच्या नामाचा जयघोष… आणि सुरक्षेसाठी रायगड पोलिसांचा पहारा!