कौशाम्बी13अप्रैल24*गेहूं की पराली में अराजक तत्वों ने लगाई आग किसानों की फसल जलकर राख*
*अग्निकांड में 5 लाख रुपए से अधिक की गेहूं की जली फसल देखकर किसानों के छलक पड़े आंसू*
*कौशाम्बी।* गेहूं कि फसल तैयार कर काटने में किसानों ने दिन रात अपनी दम लगा दिया हैं फिर भी अराजक तत्व अपनी हरकत से बाज नहीं आते हैं। शनिवार को समय करीब 1:00 बजे दोपहर में अराजक तत्वों ने गेहूं की पराली में आग लगा दिया हैं जिससे किसानों का दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। फसलों में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम किसानों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना अग्निशमन और पुलिस विभाग को दी गई है सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया है कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है तब तक 10 बीघा से अधिक गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई बताया जाता है इस अग्निकांड में 5 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जल गई है जिससे किसानों के सामने एक बार फिर बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी समय रहते अग्निशमन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा जब किसानों ने आग बुझा ली है तो हूटर बजाते अग्निशमन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुज्जी फसल पर पानी डालकर फोटो खिंचवाकर वापस लौट आए हैं
चरवा थाना क्षेत्र के चपहुआं गांव के मुराद अली पुत्र स्व इस्फाक उल्ला व चन्द्रबली पुत्र सुखलाल व उमेश खातून पुत्र इकलाख अहमद व फूल चन्द्र पुत्र राम खेलावन व मोहम्मद सादिक पुत्र रियाजुब हसन ने बताया कि षनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे अराजक तत्वों ने गेहूं की पराली में आग लगा दिया हैं जिससे गेहूं की खड़ी दस बीघा फसल जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों को जानकारी हुई कि अराजक तत्वों ने गेहूं की खड़ी फसल में आग लगा दिया हैं। आग को देखकर ग्रामीणों ने आनन-फानन आग पर काबू पाने के लिए खेत की तरफ बाल्टी, झांडी लेकर दौड़ पड़े। बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाते – पाते दस बीघा गेहूं जलकर राख हो गया है। गेहूं की जली फसल को देखकर किसानों के आंसू छलक पड़े। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया परन्तु फायर ब्रिगेड तब पहुंचा जब ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। कास फायर ब्रिगेड समय से पहुंचता तो किसानों की फसल इतना नहीं जल पाती जितना जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों ने फोन के द्वारा थानाध्यक्ष चरवा को सूचना दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलराम सिंह मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों संग आग बुझाने में जुट गए। बड़ी मसक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया है।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*