कौशाम्बी11मार्च*सपा प्रत्याशी के साथ भाजपा सांसद ने किया पौधारोपण*
*लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीट पर हार गए भाजपा प्रत्याशी*
*कौशाम्बी* सांसद कौशांबी विनोद सोनकर कुंडा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी गुलशन यादव के साथ एक कार्यक्रम में पौधा रोपण करते दिख रहे हैं इस कार्यक्रम में कुंडा से भाजपा विधायक प्रत्याशी के पति भी दिखाई पड़ रहे हैं भाजपा सांसद विनोद सोनकर के समाजवादी प्रेम के चलते इलाके में कड़ी आलोचना हो रही है विधानसभा चुनाव में कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के चायल सिराथू मंझनपुर कुंडा और बाबागंज पांचो विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दल के प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं जिससे भाजपा की बड़ी छीछालेदर हो रही है एक तरफ पूरे प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज कर योगी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है दूसरी तरफ भाजपा का कौशांबी जिले की 3 विधानसभा और प्रतापगढ़ जिले के 2 विधानसभा से सूपड़ा साफ हो जाना चर्चा का विषय बन गया है आखिर सांसद विनोद सोनकर के सामने ऐसी कौन सी मजबूरी थी जिसके चलते उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होकर एक साथ पौधारोपण किया है सांसद का सपा प्रेम जगजाहिर हो रहा है और इस पर लोगों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से शिकायत की है

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*