कौशाम्बी10सितम्बर*सरकारी स्कूल के हैंडपंप से चिपक कर मासूम बच्ची की मौत*
*शनिवार की शाम सात बजे हुई घटना,टूटी दीवार से विद्यालय के अंदर पहुंचे थे बच्चे*
*एक बार फिर उजागर हुई शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही*
*कौशांबी।* सरकारी स्कूल के हैंडपंप में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत के बाद सरकारी स्कूल के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है सरकारी विद्यालयों के जिम्मेदारों द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही बरती गई है जिससे बच्ची की मौत हो गई है दोषी जनों के विरुद्ध जांच कराकर दंडित किए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है चरवा थाना के फरीदपुर सलेम गांव में शनिवार की शाम सात बजे जूनियर हाई स्कूल परिसर में खेल रही बालिका करंट की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है
जानकारी के मुताबिक फरीदपुर सलेम गांव के जूनियर हाई स्कूल की दीवार टूटी है। शनिवार की शाम सात बजे गांव के कुछ बच्चे टूटी दीवार से विद्यालय के परिसर में पहुंच गए। वह वहां पर खेलने लगे। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान गांव के विजय कुमार की छह वर्षीय बेटी नीलू वहां लगे हैंडपंप के संपर्क में आ गई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अचानक नीलू के हैंडपंप के पास गिरने से साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह नीलू को बाहर लाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी बीएसए प्रकाश सिंह ने इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*