कौशाम्बी10मार्च24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें
[10/03, 5:46 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *नहीं खुले पोलिंग बूथ लोगों को नहीं पढ़कर सुनाई गई मतदाता सूची*
*कौशांबी* निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद मतदाताओं के नाम पढ़ कर सुनाए जाने का निर्देश 9 मार्च और 10 मार्च को पोलिंग बूथ पर दिया गया था इसकी जिम्मेदारी बूथ लेवल अफसर को दी गई थी लेकिन 10 मार्च को रविवार छुट्टी हो जाने से सरकारी स्कूल नहीं खुले हैं तमाम स्कूलों में बीएलओ नहीं पहुंचे हैं गांव की जनता मतदाता सूची में अपना नाम देखने और सुनने के लिए उतावली रही लेकिन स्कूलों में बीएलओ के न पहुंचने से तमाम विद्यालयों में मतदाताओं को नाम सुनने को नहीं मिला है कुछ विद्यालय खोले गए थे लेकिन समय से पहले 12:00 बजे 1:00 बजे तक सरकारी स्कूल बंद करके बीएलओ चले गए हैं पोलिग बूथ पर एक बजे के बाद आने वाले मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर कोई मौजूद नहीं मिला मतदान केंद्र में ताला बंद रहा अपने नाम मतदाता सूची में देखने के लिए जनता उतावली रही लेकिन कोई उन्हें जवाब देने को नहीं मिला है जिससे तमाम मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी नहीं मिल सकी है चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत काजू के पोलिंग बूथ में मतदाताओं को मतदाता सूची नहीं सुनाई गई है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है सरकारी योजनाएं इसी तरह औपचारिकता तक सीमित रह जाती है जिससे बाद में तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ता है बी एल ओ के इस लापरवाही के मामले को निर्वाचन आयोग को गंभीरता से लेना होगा और अभी से मतदान से संबंधित कार्यों में लापरवाही करने वाले को दंडित करना होगा और मतदाताओं के सामने एक बार फिर से मतदाता सूची पढ़कर सुनाए जाने के निर्देश दिया जाना होगा
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[10/03, 5:51 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *लखनऊ-*
*हड़ताल के दौरान निलंबित बिजलीकर्मी होंगे बहाल।*
*मार्च 2023 में कर्मचारी किए गए थे सस्पेंड।*
*79 विद्युत कर्मचारी अब तक किए जा चुके बहाल।*
*करीब 44 विद्युत कर्मचारी नेता चल रहे निलंबित।*
*ऊर्जा मंत्री ने पावर कारपोरेशन चेयरमैन को दिए निर्देश।*
[10/03, 6:17 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *हरियाणा के सोनीपत में रविवार सुबह शराब कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मुरथल के गुलशन ढाबे पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।*
*घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गोहाना क्षेत्र के संरगथल गांव के रहने वाले सुंदर मलिक (30) के रूप में हुई है। बदमाशों ने युवक की हत्या से पहले ढाबे में तोड़फोड़ भी की।*
*ढाबा मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने शराब कारोबारी की काले रंग की स्कॉर्पियो कार पर भी फायरिंग की।*
*2023 में सुंदर के ठेके पर हुई थी फायरिंग*
*सुंदर मलिक पहले से ही बदमाशों के निशाने पर था। 21 सितंबर 2023 को नेशनल हाईवे 44 से लगते शाहपुर तुर्क गांव और ओमेक्स सिटी के बीच में स्थित सुंदर के शराब ठेके पर 4 बदमाशों ने फायरिंग की थी।*
*उस दौरान ठेके पर शराब लेने के लिए लोग खड़े थे। किसी को गोली नहीं लगी थी। करीब 7 से 8 राउंड के बीच फायरिंग की गई थी।*‼️
[10/03, 7:43 pm] +91 99191 96696: *दबंगों ने पहले महिला को पीटा फिर झोपड़ी में लगा दिया आग*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां गांव की शुकुरी देवी पत्नी स्व सोने लाल रैदास मेहनत मजदूरी कर के अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। वृद्ध महिला ने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे मेरी बेटी खुशबू के साथ पडोस के पिन्टू की बेटी प्रतिज्ञा दोनों एक साथ खेल रही थी। खेलते समय किसी बात को लेकर प्रतिज्ञा ने खुशबू को मार दिया। खुशबू रोती हुई घर आकर पीड़िता से बताया कि प्रतिज्ञा मुझे मारा है। पीड़िता अपनी बेटी के साथ पिन्टू के घर उलहना देने गई तो मीना पत्नी पिन्टू व आकाश पुत्र शंकर लाल अनीता पत्नी शंकर लाल व शंकर लाल पुत्र अर्जुन एक जुट गाली-गलौज देते हुए लात घूसों से मारा पीटा। जिससे पीड़िता को काफी चोटें आई है। इतना ही नहीं शनिवार की बीती रात पीड़िता के घर के सामने बनी झोपड़ी में आग लगा दिए हैं। पीड़िता ने विपक्षीगणों पर आग लगाने की आशंका जताते हुए चोटहिल की हालत में पीड़िता अपनी बेटी के साथ रविवार को चरवा थाना पहुंच कर नाम जद्द लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है। शिकायती प्रार्थना पत्र पाकर चौकी पुलिस जांच में जुट गई है।
[10/03, 7:43 pm] +91 99191 96696: *सरकारी स्कूल में दो बार चोरी के बाद स्कूल बना वीरान*
*सरकारी स्कूल में चोरी को गंभीरता से ले कर घटनाओं का खुलासा कर लोगों को बेनकाब करना होगा*
*कौशांबी।* नेवादा विकासखंड क्षेत्र के मिश्रपुर डाहिया गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगातार चोरियां हो रही है बच्चों के पढ़ने के लिए सरकार द्वारा भेजी गई सामग्रियां चोर उठा ले जा रहे हैं जिससे स्कूल का स्मार्ट क्लास शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो चुका है अभी स्कूल में शिक्षण कार्य के सुचारू नहीं चल रहा है लेकिन उसके बाद भी मामले में ना तो थाना पुलिस गंभीर है और ना हीं शिक्षा विभाग के अधिकारी गंभीर है जिससे शिक्षण कार्य पूरी तरह से बाधित हो चुका है बताया जाता है कि इस स्कूल में लगभग 2 महीने पहले 16 जनवरी को स्मार्ट क्लास की सामग्री चोर उठा ले गए थे जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जाती है इनवर्टर बैटरी छूट गया था 9 मार्च की रात्रि फिर चोर स्कूल के अंदर घुस गए और इनवर्टर बैटरी किचन सामग्री सहित अन्य सामग्री उठा ले गए हैं मामले की सूचना फिर पुलिस को दी गई है लेकिन उसके बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है सरकारी स्कूलों में चोरी लगातार हो रही है लेकिन शिक्षा विभाग से लेकर पुलिस विभाग तक मामले को लेकर गंभीर नहीं है स्कूल में चोरी होने के बाद शिक्षण कार्य बाधित होता है स्मार्ट क्लास नहीं चल रहे हैं जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है स्कूल में होने वाली चोरी के मामले को यदि पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया तो चोरी की घटना का जल्द खुलासा होगा और सरकारी स्कूल से स्मार्ट क्लास की सामग्री किचन सामग्री इनवर्टर बैटरी आदि समान चोरी किए जाने के मामले में इस तरह के चेहरे सामने आएंगे जिन्हें देखकर लोग चौंक जाएंगे सरकारी स्कूल में चोरी के मामले को अधिकारियों को गंभीरता से लेना होगा और घटनाओं का खुलासा कर लोगों को बेनकाब करना होगा।
[10/03, 7:43 pm] +91 99191 96696: *दो गांव के बीच डेढ़ किलोमीटर की दूरी 5 किलोमीटर सड़क निर्माण का निकाल लिया बजट*
*निर्माण योजनाओं में अधिकारी खुलेआम लूट रहे सरकारी खजाना नोडल अधिकारी बंद बोतल का पानी पीने में मस्त*
*कौशाम्बी।* समर्थ किसान पार्टी ने कौशांबी जिले की सड़क फतेहपुर जिले में बनाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के उच्च अधिकारियों से उक्त सड़क के निर्माण कराए जाने की प्रकिया की स्थलीय जांच कराए जाने एवं दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। जांच में हीलाहवाली एवं दोषियों को बचाने की कवायद करने पर लखनऊ जाकर सीधे विभागीय मंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने इस संबंध में बताया कि कौशांबी जिले के सिराथू ब्लॉक के गांव अफजलपुरवारी से गांव मकनपुरवारी तक जिसकी दूरी बमुश्किल एक से डेढ़ किमी है, के बीच पक्का मार्ग न होने के कारण क्षेत्रीय लोगों की मांग पर नए पक्के मार्ग के निर्माण कराए जाने की पहल हुई। इस संबंध में उक्त दोनो के गांवों के बीच मात्र एक से डेढ़ किमी की दूरी को पांच किमी से अधिक दिखाकर विभगीय अधिकारियों ने प्राक्लन बनाया और कई करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। धनराशि के स्वीकृति के बाद भी इस सड़क के निर्माण में विभागीय अधिकारियों ने सुस्ती दिखाई और जब जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने इस संबंध मे आवाज उठाई तो मामले को रफा दफा करने के लिए गुपचुप तरीके से सिराथू ब्लॉक के गांव अफजलपुरवारी से फतेहपुर जनपद के धाता ब्लॉक के गांव बबूरार देवरार तक सड़क बनाकर और वहीं पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का बोर्ड लगाकर पल्ला झाड़ लिया। जबकि कौशांबी जिले के जिस गांव मकनपुरवारी के लिए यह सड़क प्रस्तावित हुई थी, उस गांव तक जाने के लिए आज भी कच्चा मार्ग ही है और उस गांव के लिए सड़क नही बनाई गई।
अब सवाल उठता है कि जिन दो गांवो अफजलपुरवारी एवं मकनपुरवारी के बीच की कुल दूरी सिर्फ एक से डेढ़ किमी ही है, उनके बीच सड़क निर्माण के बाबत पांच किमी से अधिक दूरी के मुताबिक विभागीय अधिकारियों ने प्राक्लन क्यों बनाया। और जब बात खुली तो उक्त दोनो गांवो के दरम्यान बनने वाली सड़क को गैर जनपद क्यों बना दिया। अजय सोनी ने जिम्मेदारों से सवाल किया है कि आखिर प्रस्तावित गांव मकनपुरवारी तक सड़क कब बनेगी? अजय सोनी के मुताबिक इस मामले में शुरू से ही खेल हुआ है। इस संबंध में अजय सोनी ने धाता ब्लॉक के बबूरार देवरार गांव का स्थलीय भ्रमण किया और स्थानीय गांवो के ग्रामीणों से सड़क निर्माण की हकीकत जानी। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क जो सिराथू ब्लॉक के गांव अफजलपुरवारी से ग्राम मकनपुरवारी तक विभाग द्वारा प्रस्तावित हुई थी, उसे धाता ब्लॉक के गांवों बबूरार देवरार तक बना दिया गया है और प्रस्तावित गांव मकनपुरवारी में सड़क नहीं बनाई गई। इस संबंध में अजय सोनी ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ रवि किशोर त्रिवेदी को एक लिखित शिकायती पत्र देकर इस समूचे मामले की समुचित जांच कराए जाने की मांग की है। अजय सोनी ने कहा है कि समुचित जांच न हुई और दोषियों पर समुचित कार्यवाही न की गई तो प्रदेश के विभागीय मंत्री से लखनऊ जाकर शिकायत की जाएगी। इस अवसर पर आदित्य तिवारी, महेंद्र कुमार, शिवप्रसाद आदि मौजूद रहे।
[10/03, 7:44 pm] Anil: *नाबालिग बालक ने बच्ची के साथ की छेड़खानी*
*हर्रायपुर कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोइद्दीनपुर गांव में एक नाबालिग बालक ने बच्ची के साथ छेड़खानी की है छेड़खानी की जानकारी मिलने के बाद बालिका की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी है इस घटना में बालक और बच्ची दोनों नाबालिग है बाल संरक्षण के अनुसार नाबालिक बालक पर भी पुलिसिया कार्यवाही नहीं हो सकती है तो बच्ची भी अभी नाबालिग है लेकिन इस मामले में बालिका की मां तूल देने पर लगी है बच्ची की मां के दबाव के बाद कैसे बाल संरक्षण अधिकार नियम का पालन होगा बालक को कैसे संरक्षण मिलेगा नाबालिग बालक द्वारा किया गया जुर्म नाबालिग होने के चलते अपराध की श्रेणी में नहीं आता है मामले को लेकर पूरे दिन संदीपन घाट थाना में मजमा लग रहा है पुलिस ने नाबालिग बच्चे को हिरासत में ले लिया है और उसे हवालात में डाल दिया है जो बाल अधिकार संरक्षण नियम के विरुद्ध है लेकिन बाल अधिकार का उल्लंघन करने वाले थानेदार के कारनामों को पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया है नाबालिग बच्चे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर देने वाली बालिका की मां के खिलाफ भी क्या पुलिस कार्रवाई करेगी
[10/03, 7:56 pm] +91 78009 01199: समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे किसानो के हित में विद्युत विभाग के मामलों को लेकर कल दिनांक 11 मार्च सोमवार समय 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय मंझनपुर चलें।
ज्ञापन का प्रारूप…
सेवा में,
माननीय ऊर्जा मंत्री महोदय,
उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ
विषय….किसानो की विद्युत विभाग से संबंधित समस्यायों को लेकर ज्ञापन।
महोदय,
सादर अवगत हों कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के निजी नलकूप का विद्युत बिल माफ किए जाने के बावजूद भी किसानो की विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएं हल नहीं हो रही हैं और किसान परेशान हैं।
इस संबंध में आपसे निवेदन है कि निम्नलिखित बिंदुओं पर समुचित कार्यवाही करने की कृपा करें।
1…किसानो के निजी नलकूप का बकाया विद्युत बिल भी माफ किया जाए।
2…विद्युत विभाग द्वारा जिन जिन किसानो से एक अप्रैल 2023 के बाद से अब तक के लिए विद्युत बिल जमा कराया गया है, विभाग द्वारा मय ब्याज उन किसानो को भुगतान किया जाए।
3…हाल के महीनों में विद्युत बिल न जमा कर पाने के चलते जिन जिन किसानो के नलकूप का विद्युत विच्छेदन किया गया है, उनका विद्युत संयोजन किया जाए।
4…बकाया और गैर बकाया सभी श्रेणी में किसान उपभोक्ताओं को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिया जाए।
5…विद्युत विभाग द्वारा अब से आगे किसी भी बकायेदार किसान उपभोक्ता का नलकूप कनेक्शन ना काटा जाए।
आशा है समुचित कार्यवाही होगी।
सद्भाव
भवदीय
अजय सोनी
जिला पंचायत सदस्य
मो 9793508651
[10/03, 7:59 pm] +91 90050 12271: *राज्यसभा में समर्थन के बाद राजा भैया के खाते में जा सकती है कौशांबी लोकसभा सीट*
*भरवारी कौशाम्बी* लोकसभा सीट कौशांबी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी ना घोषित किए जाने के बाद असमंजस की स्थिति बनी है सहयोगी दल भी इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित करने के लिए जोर लगाए हुए हैं यहां भाजपा से विनोद सोनकर सहित तमाम लोग प्रबल दावेदार हैं वही अपना दल अनुप्रिया पटेल गुट से विधायक वाचस्पति भी टिकट के प्रबल दावेदार हैं राज्यसभा चुनाव में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की जनसत्ता दल पार्टी ने भाजपा का समर्थन किया था जिससे राजा भैया और उनके लोगों को उम्मीद है कि कौशांबी लोकसभा सीट पर जनसत्ता दल का भाजपा गठबंधन प्रत्याशी होगा पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि वाचस्पति वर्तमान में बारा से विधायक हैं ऐसे में पहले वह अपना दल से लाइन में लगे थे जब वहा निराशा हाथ लगी तब बीजेपी में लाइन लगाने लगे ऐसे में अभी हाल ही में राज्य सभा के चुनाव में राजा भैय्या का समर्थन बीजेपी को मिला था जो किसी से छिपा नहीं हैं इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे में वाचस्पति धन कुबेर जरूर है परंतु पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार का कार्यकाल समाजवादी पार्टी हों या बीजेपी हो या कांग्रेस से हो सभी ने शैलेंद्र का ब्यक्तित्व तथा सरल सुलभ कर्मठ एवम निहायत ईमानदार छवि का नेता हैं जो जग जाहिर हैं इसने रुपया नही कमाया है परंतु सभी के सुख दुःख में हमेशा मौजूद रहते हैं ऐसे में बीजेपी ने इन्ही पर भरोसा जताया हैं वाचस्पति दूर दूर तक नही है l
[10/03, 8:01 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *नलकूप का बकाया विद्युत बिल माफ किए जाने के मुद्दे को लेकर सकिपा का प्रदर्शन सोमवार 11 मार्च को*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे सोमवार 11 मार्च समय 12 बजे जिला मुख्यालय मंझनपुर में किसानो के हित में निजी नलकूप के बकाया विद्युत बिल माफ किए जाने एवं जमा कराए गए बिल को वापस करने जैसे कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा और जिला प्रशासन कौशांबी के द्वारा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा जाएगा, ऐसी जानकारी पार्टी नेता अजय सोनी ने दी है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[10/03, 8:02 pm] +91 88401 88542: *गाली गलौज कर दलित को पीटा*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव निवासी कृष्णदेव पुत्र शंकर लाल ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च को वह खेत में काम कर रहा था तभी उनके गांव का अतुल सेन उसके पास पहुँचा और उन्हें बेवजह गाली गलौज कर रहा था जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर रहा था विरोध करने पर उसने ईट खींच कर मार दिया जिससे उसे चोट लगी है बीच बचाव करने पहुंची मां बहन को भी गाली गलौज किया गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
[10/03, 8:07 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *संतकबीरनगर*
SBSP प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या,
संतकबीरनगर में नंदिनी राजभर की हत्या से हड़कंप,
दिनदहाड़े घर में घुसकर नंदिनी राजभर की हत्या,
जमीन विवाद में हत्या की जताई जा रही आशंका,
ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर नंदिनी का मर्डर,
कोतवाली खलीलाबाद के डीघा गांव का मामला.
[10/03, 8:08 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *”मोदी जी, बंगाल को चोरों से बचा लीजिये।”*
खून से लिखा पूर्व कांग्रेस नेता ने पत्र।
कांग्रेस से भाजपा में आये बंगाल के नेता कौत्सुव बागची ने PM मोदी को खून से लिखा पत्र।
[10/03, 8:09 pm] +91 99191 96696: *खपरा ठाठ काटकर घुसे बदमाशो ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट*
*गोली मार कर आत्महत्या की तो लोगों ने फायर की आवाज सुनी मामले की सूचना 16 घंटे तक पुलिस को क्यों नहीं दी*
*मृतक था अकेला पाटीदार बता रहे हैं आत्महत्या तमंचा का फिंगरप्रिंट खोल सकता है घटना का राज*
*कौशाम्बी।* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल गांव में ठाठ और खपरा हटा कर भीतर घुसे बदमाशों ने युवक को गोली मार दी है जिससे युवक की तड़प कर मौत हो गई है ठाट और खपरे के रास्ते से बदमाश फरार हो गए हैं मौके पर युवक अकेला था उसके परिवार के लोग दिल्ली में रहते हैं मामले में युवक के पाटीदारों ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौके पर बरामद तमंचा का फिंगरप्रिंट युवक की मौत से पर्दा उठा सकता है।
शनिवार की शाम 4:00 बजे युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की बात करने वाले पाटीदारों ने दूसरे दिन रविवार को सुबह पुलिस को युवक के मौत की सूचना दिए हैं पाटीदारों का यह बयान उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है पाटीदारों का कहना है कि सुबह लोगो ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसका रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डेढावल गांव के अमित यादव के मां की मौत बहुत पहले हो चुकी है और उसका पिता भाई अन्य लोग दिल्ली में रहते हैं वह कुछ दिन पहले गांव लौटा था रविवार को उसके घर के अंदर खून से लथपथ उसकी लाश मिली है उसे गोली मार कर मौत के घाट उतारा गया है जिस कमरे में उसकी लाश पड़ी थी उस कमरे के ऊपर खपरा हटाया गया था ठाठ तोड़ा गया था जिससे अंदर आसानी से लोगों का प्रवेश हो सकता है लोग बताते है कि शनिवार को शहर से काम कर शाम को 4:00 बजे अमित आया और घर में दरवाजा बंद करके अवैध तमने से गोली मारकर आत्महत्या कर ली सवाल उठता है कि उसने 4:00 बजे गोली मार कर आत्महत्या कर ली लोगों ने फायर की आवाज सुनी तो मामले की सूचना 16 घंटे तक पुलिस को क्यों नहीं दी गई पाटीदारों का कहना है जब अमित ने सुबह दरवाजा नहीं खोला तो ग्रामीणों ने अमित को उठाने के लिए आवाज दी और दरवाजा खटखटाएं तो ग्रामीणों को संदेह हुआ की कोई मामला हुआ है, तभी मौके पर ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर दरवाजा तोड़कर देखा तो अमित रक्तरंजित अवस्था में जमीन पर पड़ा था ठाठ का तोड़ा जाना और खपरा का हटाया जाना मामले में बहुत कुछ कह रहा है पुलिस ने अवैध तमंचे को कब्जे में ले लिया और शव को पीएम के लिए भेज दिया पाटीदारों के बयान पर पुलिस ने सूक्ष्म जांच की तो अमित की मौत से पर्दा उठना तय है।
[10/03, 8:48 pm] +91 98391 01290: *बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बाइक सवार दो बदमाशो को पुलिस ने भेजा जेल*
*महिला के नाक से लूटी गई पुल्ली और बाइक पुलिस ने किया बरामद*
*लूट करने वाले बदमाशों को पकड़ कर ग्रामीणों ने पीट कर पुलिस के किया था हवाले पुलिस कर रही थी खेल*
*कौशाम्बी* जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बाइक सवार दो बदमाशो को पुलिस ने लिखापढ़ी में गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस ने दोनो बदमाशो को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है। लूट करने वाले बदमाशों को ग्रामीणों ने पड़कर पीट दिया था और पुलिस के हवाले सौंप दिया था लेकिन चौकी पुलिस लूट करने वाले बदमाशों के बचाव में उतर आई थी और पीड़ित महिला और उसके बेटे को जेल भेजने की धमकी देने लगी थी लूट करने वाले बदमाशों का बचाव करने वाले चौकी पुलिस के कारनामे उजागर हो गए हैं दोनों बदमाशों के जेल भेजने के बाद अब चौकी पुलिस के सिपाही पर पुलिस अधिकारी अब क्या कार्यवाही करेंगे
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज के पास शनिवार दोपहर बसावनपुर की बुजुर्ग महिला मेघनी देवी पत्नी मसूरियादीन बकरी चरा रही थी,तभी बाइक सवार दो युवक आए और मूरतगंज का रास्ता पूछने लगे,बुजुर्ग महिला ने उन्हें रास्ता बताया तभी बाइक से एक युवक उतरा और बुजुर्ग महिला की नाक से उसकी पुल्ली खींचकर भागने लगा।अचानक बाइक सवार बदमाशो की बाइक रुक गई और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया,ग्रामीणों ने बदमाशो को पकड़ने के बाद उनकी पिटाई भी कर दी,बुजुर्ग महिला के बेटे ने इसकी सूचना मूरतगंज चौकी पुलिस को दी,सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनो बदमाशो को पीएचसी मूरतगंज ले जाकर इलाज कराया।
वही लूट की सूचना देने गए पीड़िता के बेटे अशोक कुमार को चौकी के सिपाही ऋषि ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उल्टा उसे ही जेल भेजने की धमकी देने लगा,लोगो के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीड़िता से शिकायती पत्र लिया और मामला दर्ज कर आरोपी दोनो बदमाशो इस्लाम पुत्र अजीज निवासी ग्राम मीठेपुर सयारा थाना सैनी और साविर अहमद पुत्र अच्छन अहमद निवासी हकीमपुर खन्तवा थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनके पास से एक अपाचे बाइक और लूट की नाक की पुल्ली को बरामद कर लिया है।पुलिस ने दोनो बदमाशो को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।
[10/03, 9:18 pm] +91 99191 60604: *खेलते समय पानी भरी बाल्टी में डूबने से मासूम बच्चे की मौत*
*परिजनो में मचा कोहराम*
*कौशाम्बी* जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर में घर के बाहर खेलते समय पानी भरी बाल्टी में गिरकर मासूम की मौत हो गई, हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव निवासी शिव सेवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है,रविवार को वह मजदूरी करने के लिए चला गया था, पत्नी रेनू खेत से चारा लेने के लिए गई थी,घर पर उसका डेढ़ वर्षीय बेटा सुमित कुमार बीमार दादी के साथ था,खेलते समय वह घर में रखी पानी भरी बाल्टी में गिर गया,इससे उसकी मौत हो गई।
खेत से वापस लौटी रेनू सुमित को नदारद देख उसकी खोजबीन में जुट गई,इसी दौरान पानी की बाल्टी में उसका शव देख महिला के होश उड़ गए,बाल्टी से बाहर निकालकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी, जानकारी मिलने के बाद शिवसेवक भी घर पहुंच गया परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
[10/03, 10:02 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *हत्या का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
*कौशांबी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस उप निरीक्षक गौरव द्विवेदी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0स002/24 धारा 307/504/506भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त श्याम बाबू उर्फ धोनी पुत्र लल्लू उर्फ दिलसुख निवासी कोटिया थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी को जयंतीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी9648709715*
[10/03, 10:02 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *छेड़खानी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया*
*कौशांबी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महेवा घाट पुलिस पुलिस उप निरीक्षक जयपाल सिंह यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0स034/24 धारा 354ख/328/452 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त उमाशंकर उर्फ पट्टू पुत्र धनराज दर्जी निवासी लौंगवां थाना महेवा घाट जनपद कौशांबी को अजरौली तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[10/03, 10:02 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
*कौशांबी* जनपद के थाना सराय अकिल पुलिस उप निरीक्षक राजकुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0स0 144/2021 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त सूबेदार पुत्र रामवेदास निवासी खरका थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी9648709715*
[10/03, 10:02 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *निरोधात्मक कार्यवाही में 07 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* जनपद में अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना कौशांबी से 02 थाना सैनी से 02 थाना मो0 पैंसा से 03 कल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी9648709715*
[10/03, 10:02 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*कौशांबी* जनपद में चलाए जा रहे यातायात से संबंधित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्नथानो व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध साधन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दो पहिया/ चार पहिया वाहनों को चेक किया गया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 81 वाहनों का ई-चालान किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी9648709715*

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश