कौशाम्बी10फरवरी24*महामाया में मतदाता जागरूकता रैली नुक्कड़ नाटक स्लोगन प्रतियोगिताओ का आयोजन*
*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय में शनिवार दिनांक 10 फरवरी को मतदाता जागरूकता के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय की अभिलाषा, नव्या ,कामिनी ,अंजलि, पूनम ,राधिका एवं सपना आदि छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक का सचित्र प्रदर्शन किया गया। साथ ही हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में एवं रंजीत कुमार ,ओम केसरवानी, दीपक कुमार एवं मितेश आदि छात्रों ने मिलकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।
इस दौरान प्राचार्य ,महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशांबी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया यह रैली यूसुफुपुरारा होते हुए ओसा चौराहे पहुंचकर पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई इस कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार ,डॉ अजय कुमार ,डॉ नीलम बाजपेई ,डॉ भावना केसरवानी ,डॉ रीता दयाल, डॉ पवन कुमार, डॉ अमित कुमार शुक्ल, डॉ शैलेश मालवीय, अजय कुमार ,दिलीप बाबू एवं पिंटू आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*