कौशाम्बी10नवम्बर23*हरियाणा से बिहार जा रही करोड़ो की शराब कौशांबी पुलिस ने किया बरामद*
*कौशाम्बी।* हरियाणा से बिहार जा रही एक कंटेनर ट्रक अंग्रेजी शराब यूपीएसटीएफ और सैनी कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है शराब तस्करी में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बरामद शराब की कीमत करोड़ों में बताई जाती है पुलिस की कार्रवाई के बाद से शराब माफियाओ में हड़कम्प मचा है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही शराब के तस्करी की जानकारी पुलिस को लगी और पुलिस ने शराब ले जा रहे ट्रक की घेराबंदी शुरू कर दी कौशाम्बी की सैनी कोतवाली पुलिस और यूपीएसटीएफ को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिल गयी हरियाणा से बिहार जा रही एक कंटेनर ट्रक को पुलिस और यूपीएसटीएफ की टीम ने घेरा बंदी करके गुलामीपुर के पास अंग्रेजी शराब की ट्रक को पकड़ लिया ट्रक में लगभग एक करोड़ की अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की है। बरामद शराब ट्रक सहित पुलिस सैनी कोतवाली लेकर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार भी किया है। शराब के साथ पकड़े गए लोगों से पुलिस और यूपीएसटीएफ कड़ाई से पूछताछ और जांच में जुटी हुई है।

More Stories
लखनऊ ३० मई २६ * मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ, में 35-वर्षीय टॉन्सिल कैंसर से पीड़ित मरीज की सफल एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी
सुलतानपुर*30.05.2026पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा जनसुनवाई जारी; वर्चुअल माध्यम से क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी भी जुड़कर की गयी सुनवाई।
मथुरा 30 मई 26* 02 अभियुक्तगण को चोरी की घटना में किया गिरफ्तार ,कब्जे से 350 ग्राम पीली धातु , 2.3 कि0ग्रा0 सफेद धातु बरामद।*