कौशाम्बी10दिसम्बर23*यमुना में डूबा युवक परिवार में मचा कोहराम*
*चायल कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव निवासी अमर सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सीताराम रैदास रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे यमुना नदी में स्नान करने गया था घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जब खोजबीन की तो यमुना किनारे उसका कपड़ा रखा हुआ था तो लोगों को शंका हुआ कि शायद यमुना नदी में वह डूब गए सूचना मिलते ही मौके पर थाना पिपरी इंस्पेक्टर दिनेश परिहार व चौकी इंचार्ज मखदूमपुर विजय शंकर मौर्य पहुंचे।और ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर लगभग 3:30 बजे शव को यमुना नदी से बाहर निकाला गया अपने पीछे वह पत्नी विमला देवी व पांच बच्चे छोड़ गया जो एक लड़की कविता उम्र लगभग 15 वर्ष संजय उम्र 12 वर्ष संदीप 10 अजय 7 वर्ष विजय 4 वर्ष छोड़ गए हैं मृतक मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे। शव को देखते ही परिवार में चेक पुकार मच गई। खबर लिखे जाने तक उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

More Stories
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली26अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*