कौशाम्बी09जून24*तेज गति वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौत*
*बाइक से अपनी बहन के यहा तिल्लापुर जा रहा था युवक*
*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के उसमापुर के पास तेज गति अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे एम्बुलेंस और पुलिस को मामले की सूचना दी घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में मौत हो गई है मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है दुर्घटना के बाद दुर्घटना करने वाला वाहन चालक समेत मौके से फरार हो गया है
जानकारी के मुताबिक कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गोपसहसा गांव निवासी दुवेन्द उर्फ टिन्कू उम्र 18 वर्ष पुत्र गनेश प्रसाद रविवार को बाइक से अपनी बहन के यहा तिल्लापुर जा रहा था जैसे ही बाइक सवार उसमापुर पहुचे कि पीछे से ओवर टेक के चक्कर मे किसी बडे वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कार मार दिया है जिससे बाइक सवार सडक पर गिर गया और लहुलुहान होकर तडपने लगा हादसा देख कर ग्रामीणो की भीड एकत्रित हो गई डायल 112 नंबर को ग्रामीणों ने फोन किया जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को स्थानीय अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते मे युवक की मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ो लोगों का मौके पर मजमा लग गया है परिवार में कोहराम मचा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है
More Stories
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*