कौशाम्बी08मार्च*एमएलसी प्रत्याशी कमल मिश्रा को प्रधान संघ ने किया समर्थन*
*एमएलसी चुनाव जीतने के बाद बासुदेव यादव 6 वर्षों से है लापता*
*कौशांबी* विधानसभा चुनाव के बाद एमएलसी का चुनाव होना तय है एमएलसी चुनाव के लिए कमल मिश्रा ने दावेदारी ठोकी है जिस पर प्रधान संघ ने उन्हें समर्थन की घोषणा की है प्रधान संघ के तत्वाधान में एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में कौशांबी ब्लॉक के विजिया चौराहे में एक बैठक प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें ग्राम प्रधान वर्तमान बीडीसी सदस्य सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे प्रधान संघ ने निर्णय लिया है कि एमएलसी पद पर कमल मिश्रा का समर्थन किया जाएगा
वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी से एमएलसी बासुदेव यादव चुनाव जीतकर गए थे लेकिन वह लापता हो गए हैं बीते 6 वर्षों से एमएलसी बासुदेव यादव का धरती आसमान कहीं पता नहीं चल रहा है उन्होंने कहा कि समाजवादी एमएलसी वासुदेव यादव ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया है इसलिए एमएलसी प्रत्याशी बदले जाने की आवश्यकता है इस मौके पर पिंटू द्विवेदी अमित कुमार त्रिपाठी सौरभ मिश्रा अजय मिश्रा अमित कुमार मनदीप अवस्थी श्रवण मिश्रा अरविंद कुमार नीतीश कुमार शिव बाबू पांडेय अंकित त्रिपाठी एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद रहे

More Stories
लखनऊ 28अगस्त 2026*रक्षाबंधन के लिए बाहर से आने वाली बहिनो की सुविधा हेतु बनायीं गयी हेल्पडेक्स
वृंदावन 28 अगस्त 26*ठाकुर बांकेबिहारी के लिए भक्तों ने भेजी राखियां
नई दिल्ली 28 अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश राज्यों और दुनियां की कुछ महत्वपूर्ण खबरें