[3/8, 15:26] +91 99191 96696: *लुका छुपी खेल के बीच सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा*
*बंजर भूमि पर किए जा रहे कब्जा को ग्राम प्रधान के रोकने के बाद भू माफियाओं ने फिर शुरू किया कब्जा*
*कौशाम्बी* राजस्व कर्मियों की भूमिका सवालों के घेरे में है आला अधिकारियों को झूठी रिपोर्ट देकर गुमराह करने में राजस्व कर्मियों को महारत हासिल है दूसरे तरफ माफियाओं से सांठगांठ कर राजस्व कर्मी धनादोहन में जुटे हैं चायल तहसील क्षेत्र में भू-माफिया और लेखपाल लुका छुपी का खेल खेल रहे है सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत ग्रामीण कर अवैध कब्जा को रोकने की मांग कर रहे हैं आला अधिकारी कब्जा रोकने का निर्देश दे रहे हैं मौके पर लेखपाल पहुंचकर भू माफिया को रोक दे रहे हैं लेखपाल के जाने के बाद भू माफिया फिर काम शुरू कर देते हैं भू माफिया को किसी अधिकारियों का फरमान को लेखपाल गुमराह कर देता हैं इस तरह में यह लगा रहा है की लेखपाल खुद जमीन कब्जा करने की जिम्मेदारी ले रखा है नही तो भू माफिया के खिलाफ कोई कार्यवाही करने से लेखपाल क्यो कतरा रहा है जिस ने लेखपाल के सामने कब्जा रोक दिया उनके जाते ही कब्जा करने की कैसे जुर्रत हो जाती है यह कैसी कानून व्यवस्था है जिससे साफ हो जाता हैं कि लेखपाल तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा हैं और भू माफियाओं के बीच लुकाछिपी का खेल बेखौफ तरीके से खेला जा रहा है इस मामले को आला अधिकारियों को गंभीरता से लेना होगा और लुकाछिपी का खेल खेलने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही किए जाने की जरूरत है ताजा मामला चायल तहसील क्षेत्र के समसपुर गांव के मजरा कृष्णा डोली की बंजर भूमि का है
चायल तहसील क्षेत्र में बंजर भूमि सुरक्षित नही रहा गई हैं भूमाफियों के ऊपर किसी अधिकारी की नजर नही पड़ा रही हैं इसलिए भूमाफियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं लेकिन किसी छोटे अधिकारी के मना करने के बाद भी भूमाफिया नही मान रहे हैं भूमाफिय छोटे अधिकारी के मना करने के बाद भी काम लगा दिया जा रहा है जानकारी के मुताबिक चायल तहसील क्षेत्र के समसपुर गांव में भूमाफियों के हौसले इतने बुलंद हैं इनको किसी अधिकारी का डर नहीं रहा गया है ग्राम प्रधान के मना करने के बाद भी काम लगा दिया जा रहा है कृष्णा डोली गांव में बंजर भूमि में अलग अलग तीन जगह 15 दिन से कब्जा किया जा रहा है ग्राम प्रधान ने आकर कब्जे से मना किया कि बंजर भूमि हैं काम बन्द करो भूमाफियों ने काम को रोक दिए लेकिन ग्राम प्रधान के जाने के बाद फिर से काम को शुरू कर दिया है इसकी जानकारी ग्राम प्रधान द्वारा दिया गया है आखिर क्या ग्राम प्रधान के मना करने के बाद अवैध कब्जा धारकों ने जमीन पर कब्जा करने से क्यों नहीं बंद किया है यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल है
[3/8, 17:02] +91 99191 96696: *भाजपा नेता के घर के बाहर चस्पा किया धमकी भरा पत्र*
*कौशांबी* विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल दिखाए जाने के बाद विरोध की ज्वालाए धड़कने लगी हैं और बदले की भावना से लोग एक दूसरे पर दबाव बनाने लगे हैं बीती रात चरवा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के घर के बाहर दीवाल में धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया है जिससे राजनैतिक क्षेत्र में हलचल मच गई है
चरवा थाना क्षेत्र के धमसेड़ा गांव निवासी वेद प्रकाश केसरवानी भारतीय जनता पार्टी के बूथ नंबर 203 के बूथ अध्यक्ष हैं मतदान के समय उन्होंने धमसेड़ा गांव के बूथ नम्बर 203 के बाहर भारतीय जनता पार्टी का बस्ता लगाया था जिससे अन्य दल के लोग उनसे रंजिश रखते हैं बीती रात्रि भाजपा नेता के घर की दीवार गिरा दी गई है और उनके घर पर धमकी भरा पत्र चस्पा कर दिया गया है जिससे भाजपा नेता भयभीत हैं बताते चलें कि बीते वर्ष होली के समय भी दबंगों ने उनके घर के दो चबूतरे तोड़ दिए गए थे लेकिन इस मामले में भी दबंगों के विरुद्ध कुछ नहीं हुआ है जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं आए दिन भाजपा नेता के साथ जुल्म ज्यादती अत्याचार दबंग करते हैं भाजपा नेता का कहना है कि दबंगों ने पत्र चस्पा करने के बाद धमकी दिया है कि यदि कही शिकायत करोगे तो तुम्हें गोली मार देंगे जिससे भाजपा नेता और उनका परिवार दहशत में है
[3/8, 17:02] +91 99191 96696: *बीयर बार बना ढाबा जिम्मेदार बने अनजान*
*सिराथू तहसील क्षेत्र के ननमई मोड अंदावा के पास संचालित हो रहे माफिया के ढाबे में ग्राहकों को परोसा जाता है शराब शबाब*
*स्थानीय थाना पुलिस सब कुछ जानती है लेकिन चंद टुकड़ों के आगे थाना पुलिस मौन सहमति दे देती है*
*कौशांबी* बीते डेढ़ दशक से एक ढाबा ट्रक चालकों और लग्जरी वाहन के रईस जादो को भोजन देने के साथ-साथ शराब शवाब भी परोस रहा है होटल में बैठकर ट्रक चालक खुलेआम शराब पीते हैं यह ढाबा होटल के बजाय बीते डेढ़ दशक से बियर बार बन चुका है होटल में जगह जगह पड़ी देशी-विदेशी अंग्रेजी और बीयर की खाली बोतलें इस बात की गवाही देती है लग्जरी वाहन से रहीस जादे भी बीयर और शराब पीने ढाबे पर पहुंचते हैं प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस बदनाम ढाबे पर शराब पीने के लिए रुकते हैं संगठित अपराध को रोकने के बार-बार अधिकारियों के निर्देश के बावजूद डेढ़ दशक से सब कुछ बेखौफ तरीके से ढाबे में संचालित हो रहा है लेकिन उसके बाद भी थाना पुलिस और आबकारी पुलिस ने ढाबा के तर्ज पर चलने वाले वियर बार को बंद नहीं कराया है जिससे उनकी संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता
सिराथू तहसील के कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई मोड़ अंदावा के पास बीयर बार की तर्ज पर चल रहे इस ढाबे में डेढ़ दशक से शराब शबाब खुलेआम ग्राहकों को परोसा जाता है लेकिन थाना पुलिस और आबकारी पुलिस ने ढाबा बंद कराने का प्रयास नहीं किया है अभी तक थाना पुलिस से लेकर आबकारी पुलिस ने कार्यवाही कर ढाबा संचालक माफिया को जेल भेजने की जुर्रत नहीं की है सूत्रों की माने तो आबकारी इंस्पेक्टर और थाना पुलिस तक नोट की मोटी गड्डी ढाबा संचालक पहुंचा रहा है जिससे पुलिस और आबकारी पुलिस वफादारी की भूमिका निभा रही है
गौरतलब है कि संगठित अपराध के धंधे में कौशांबी के ढाबे बीते चार दशक से बदनाम है ढाबो में अफीम गांजा चरस शराब शबाब सब कुछ ग्राहकों को सहजता से उपलब्ध कराया जाता है स्थानीय थाना पुलिस सब कुछ जानती है लेकिन चंद टुकड़ों के आगे थाना पुलिस मौन सहमति दे देती है इतना ही नहीं पुलिस थाना के मेस की रोटी खाते खाते ऊब चुके उपनिरीक्षक और सिपाही इन ढाबा संचालकों के ढाबे में पहुंचकर भोजन करते हैं और ढाबा संचालक इन सिपाहियों से भोजन का भुगतान नहीं लेते हैं जिससे सिपाही और उपनिरीक्षक ढाबा संचालकों के कारनामों पर जुबान खोलने का साहस नहीं कर पाते हैं सूत्रों की माने तो दूधनाथ के नाम से ढाबा संचालित हो रहा है इलाके के लोगों ने ढाबे से बने बीयर बार के संचालक की ओर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही करने की मांग की है इस संबंध में आबकारी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच करके कार्यवाही की जाएगी

More Stories
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*
बांदा19अप्रैल26*में सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश्वर प्रसाद प्रभारी का निधन, समाज में शोक की लहर*