कौशाम्बी08अप्रैल25*भाई को अस्पताल देखने जा रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत*
*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव निवासी द्वारिका प्रसाद के भाई नारायण स्वरूप अस्पताल महगाँव में भर्ती कराए गए थे जहां उनका इलाज चल रहा था अस्पताल में भाई के भर्ती होने पर द्वारका प्रसाद मंगलवार को उन्हें देखने के लिए संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महागाँव स्थित नारायण स्वरूप अस्पताल जा रहे थे जैसे ही वह नारायण स्वरूप अस्पताल के गेट पर पहुंचे और सड़क पार करने लगे तेज गति वाहन ने द्वारिका प्रसाद को टक्कर मार दिए जिससे द्वारका प्रसाद सड़क पर गिर पड़े हैं और तड़प तड़प कर उनकी मौत हो गई है मामले की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने द्वारिका प्रसाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उनके बेटे ने संदीपन घाट पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है अधेड़ की मौत के बाद मौके पर रिश्तेदार परिवार के लोगों का मजमा लग गया है।
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*