कौशाम्बी07अक्टूबर23*लाखों का जेवर लेकर महिला के घर से भागा चोर*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम मलाक भारत मजरा चौहान का पूरा में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुस कर गांव के ही एक युवक ने घर में रखी संदूक का ताला तोड़कर संदूक में रखे लाखो के जेवरात ले कर भाग गया। भागते वक्त युवक का मोबाइल और चप्पल महिला के घर में छूट गया है
मलाक भारत गांव की रहने वाली उर्मिला देवी पत्नी विजय कुमार चौहान ने चरवा थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे गांव का रहने वाला नीरज चौहान पुत्र स्व घनश्याम मेरे घर में घुसा था मेरे संदूक का ताला तोड़कर संदूक में रखा जेवरात हाफ पेटी चांदी की छगाल 250 ग्राम सोने की लॉकेट निकाल करके जाने लगा तो मेरी आंख खुल गई तो मैं चोर चोर चिल्लाने लगी तो शोर सुनकर मेरी चचिया सास वा मेरी सास मौके पर आ गई नीरज चौहान का मेरे घर में मोबाइल व चप्पल संदूक के पास पड़ा था नीरज चौहान द्वारा मेरे संदूक में रखा कीमती जेवरात लेकर भागते समय मोबाइल व चप्पल छूट गया जो मेरे पास मौजूद है चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।