कौशाम्बी06अगस्त*हर घर तिरंगा” रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर डीएम ने किया रवाना*
*ऑगनवाड़ी, आशा एवं शिक्षिकाओं द्वारा “हर घर तिरंगा” रैली के माध्यम से आगामी 13 से 15 अगस्त तक कौशाम्बी वासियों को अपने घर पर झण्डा फहराने के प्रति किया गया जागरूक*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित “हर घर तिरंगा” रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से मंझनपुर चौराहा होते हुए विकास खण्ड मंझनपुर तक निकाली गयी। ऑगनवाड़ी कार्यक्रत्री, आशा कार्यकत्री एवं शिक्षिकाओं आदि द्वारा “हर घर तिरंगा” रैली के माध्यम से आगामी 13 से 15 अगस्त तक कौशाम्बी वासियों को अपने घर पर झण्डा फहराने के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविन्द श्रीवास्तव एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*