कौशाम्बी04मार्च24*गौकशी को लेकर विहिप ने कोखराज थाना पर धरना प्रदर्शन कर की कार्यवाई की मांग,*
*कोखराज कौशाम्बी* जिले में गौकशी को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने कोखराज थाना पर धरना प्रदर्शन किया है,विहिप कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्यवाई की मांग की है।कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव गौकशी को लेकर प्रख्यात है,लगातार उस गांव में गौकशी की जाती है,लेकिन पुलिस महज फर्ज अदायगी कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है,जिसके लिए विहिप लगातार धरना प्रदर्शन कर कार्यवाई की मांग करता रहा है।सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के नेता शिव पूजन राही के नेतृत्व में विहिप के जिला संयोजक विवेक जायसवाल एवम दर्जन भर कार्यकर्ता कोखराज थाना पहुंचे और कर्यवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।विहिप कार्यकर्ताओ ने पुलिस पर गौकशी करने वालो के खिलाफ कार्यवाई में लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है।
More Stories
रायगड 21 सितंबर 26*खोपोली शिळफाटा येथे संशयास्पद रिक्षेचा पाठलाग; चोरीच्या रिक्षेचा पोलिसांनी लावला छडा
लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।