कौशाम्बी04अप्रैल25*संगठन शक्ति से ही सनातन धर्मियों का उत्कर्ष संभव — वीएचपी*
*भरवारी कस्बे में विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न*
*कौशाम्बी।* विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक भरवारी कस्बे में की गई बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने किया। इस मौके पर जिले में आगामी श्रीराम शोभा यात्राओं पर चर्चा की गई।इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत विश्व के सबसे प्राचीन धर्म सनातन का ध्वजवाहक बनाकर आगे चल रहा है। ऐसे में भारत के अंदर देश विरोधी शक्तियां हैं जो सनातन को तोड़ने में लगी हुई है ऐसे में संगठन ही एकमात्र जरिया है lजिसके जरिए हम सभी एकजुट होकर अपने देश की संस्कृति को मजबूत कर सकते हैं और मजबूत संस्कृत के भरोसे हम अपने भारत देश को विकसित बना सकते हैं। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने संगठन की मजबूती को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाया। बैठक में हररायपुर चौराहे से मूरतगंज होते हुए भरवारी तक 6 अप्रैल को निकाली जाने वाली राम रथ यात्रा के विषय में भी चर्चा हुई मौके पर सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से वेद प्रकाश सत्यार्थी, पुष्पेंद्र पांडे, शिवम पांडे, दीपक मौर्य, अंकित दिवाकर, मुकुल उपाध्याय, आकाश दिवाकर, उमाकांत साहू, अमित मिश्रा, संदीप मौर्य, सार्थक प्रजापति, आशुतोष राठौर, रमाकांत साहू, राम बहादुर प्रजापति, विवेक कुमार साहू, पिंटू साहू, बिंदेश्वरी प्रसाद शर्मा, चंद्रकांत साहू, नवनील केसरवानी सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak