कौशाम्बी03मार्च24*भाजपा की सरकार में पूर्व अध्यक्ष के घर के आसपास सड़कों पर गंदगी का अंबार*
*कौशांबी* देश की मोदी सरकार स्वच्छता अभियान की बड़ी-बड़ी बयान बाजी कर रही है मंझनपुर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष है इसके पहले इस नगर पालिका में बसपा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष महताब आलम के घर के आसपास गलियों में गंदगी का अंबार है हल्की बारिश में जल भराव होता है कीचड़ युक्त सड़कों में लोगों को आना जाना पड़ता है लेकिन भाजपा अध्यक्ष पक्षपात करने से बाज नहीं आ रहे हैं उनके कर्मचारी भी पूर्व अध्यक्ष के घर के आसपास सफाई करते नहीं देखे जाते हैं जब पूर्व अध्यक्ष के घर के आसपास सड़क गली का यह हाल है तो पूरे नगर पालिका क्षेत्र में आम जनमानस के घर के आसपास किस कदर गंदगी और कीचड़ व्याप्त होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है नगर पालिका के भाजपा अध्यक्ष के इस पक्षपात पूर्ण रवैया पर नगर की जनता अध्यक्ष की आलोचना कर रही है की साफ सफाई में भी पार्टी बंदी की जा रही है जो बेहद निन्दनीय है और मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता नगर पालिका अध्यक्ष और उनके कर्मचारी लगा रहे हैं

More Stories
नोयडा22जुलाई26*दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस वालों द्वारा घर में ही नजर बंद कर दिया गया है ।
जालौन22जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन
नई दिल्ली22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*