कौशाम्बी03जून*खबर लिखे जाने पर सरकारी नलकूप ओसा की जांच शुरू*
*नलकूप ऑपरेटर उच्चाधिकारियो को कर रहा गुमराह*
कौशाम्बी चार नलकूप चलाने की ड्यूटी एक ऑपरेटर को मिली है और वह ड्यूटी करने के बजाय प्राइवेट आदमियों को नलकूप की जिम्मेदारी सौंप कर वसूली करवा रहा है मामले की शिकायत खबर के माध्यम से अधिकारियों से हुई जिस पर जांच शुरू हो गई लेकिन फिर भी पर किसानों को डरा धमका कर झूठी रिपोर्ट बनवाकर अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है
ओसा स्थित 21 mn नलकूप में नियुक्त ऑपरेटर खुद ड्यूटी न करके गाँव के ही दबंग व्यक्ति को नलकूप चलाने का ठेका दे रखा है जिससे आये दिन किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र अखंड भारत संदेश ने न्यूज को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिससे तमतमाये ऑपरेटर ओसा नलकूप पहुचे थे जहाँ किसानों से काफी बहस करने लगे
किसानों ने कहा की समरसेबुल चलाने की जिम्मेदारी आपकी है। लेकिन आप छह माह में एक बार आते हो। और वसूली का हिसाब लेकर चले जाते हैं
इसका जवाब ऑपरेटर के पास नही था। ऑपरेटर ने किसानों को भी गुमराह करते हुए बताया कि मेरे पास सात समरसेबुल है। कहा कहा जाऊ जबकि ऑपरेटर के पास मौजूदा समय मे चार समरसेबुल देखरेख में है। और इन चारों का यही हाल है। दो समरसेबुल तो ओसा में ही है एक गौरा और एक उमरा भददुरपुर में है व्याप्त भरस्टाचार की मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत दर्ज है। लेकिन जाँच के नाम पर अधिशासी अभियंता नलकूप को जिम्मेदारी मिलती है लेकिन कुछ चाटुकार किसानों को मिलाकर जाँच पूरी कर पोर्टल की शिकायत बन्द करा दी जाती है
घर पर बैठकर हजारो की तनख्वाह लेने वाले ऑपरेटर पर कार्यवाही न होने से मनबढ़ ऑपरेटर के हौसले बुलंद है। और अधिकारियो को गुमराह कर यह खेल बरसो से चल रहा है।किसानों की शिकयत को अगर उच्चाधिकारियो ने संज्ञान में लेकर सत्यता की जाँच कराई तो भ्रष्टाचार में लिप्त ऑपरेटर पर कार्यवाही होना तय है।
*आर्यवीर पत्रकार अखंड भारत संदेश ओसा मंझनपुर कौशाम्बी*
9695961020

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*