April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी03जुलाई*1 वर्ष से मंझनपुर के नगरवासी झेल रहे हैं समस्या*

कौशाम्बी03जुलाई*1 वर्ष से मंझनपुर के नगरवासी झेल रहे हैं समस्या*

कौशाम्बी03जुलाई*1 वर्ष से मंझनपुर के नगरवासी झेल रहे हैं समस्या*

*करोड़ों के बजट से नगर पालिका में हो रहा कार्य समय सीमा बीत जाने के बाद नहीं पूरा हो सका कार्य*

*ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के चलते आम जनता है परेशान*

*कौशांबी* नगर पालिका परिषद मंझनपुर में बीते 1 वर्षों से अधिक समय से नगर वासियों को परेशान करने में नगर पालिका के अधिकारी लगे हैं जल निकासी की समस्या से नगरवासी जूझ रहे थे सड़कों पर गांठ तक पानी भर जाता था जिससे नगर के लोगों को सड़कों पर निकलने में दिक्कत होती थी नगर की समस्या दूर करने के लिए योजनाएं बनाई गई करोड़ों के बजट स्वीकृत हुए ठेकेदारों को कार्य सौंप दिया गया है सरकारी खजाने से ठेकेदारों को बड़ी रकम अवमुक्त भी कर दी गई लेकिन नगरपालिका में ठेकेदारों ने क्या कार्य किया है इसे देखने वाले कुंभकरण की नींद सो रहे हैं जिससे ठेकेदार अपने मन के मालिक और तानाशाह बन चुके हैं जिसका खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है नगर की मुख्य सड़क चलने लायक नहीं है सड़क की पटरिया उखड़ी पड़ी है जो नाला बनाए गए हैं उन नालों के अगल-बगल सड़क तक समतल नहीं किया गया है जिससे सड़कों पर निकलने में दिक्कतें होती हैं 2 महीने पहले नाला के ऊपर बनाया गया पुल टूट रहा हैं इसे देखने वाला कोई नहीं नगर पालिका में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का अंदाजा लगाया जा सकता है आधे अधूरे कार्य को छोड़कर ठेकेदार भाग खड़े होते हैं और अधिकारियों के साथ बैठकर गुलछर्रे उड़ाते हैं सरकारी खजाने पर ठेकेदारों की सांठगांठ से अधिकारियों की नियत खराब है जिसका खामियाजा बार-बार नगर की जनता भुगत रही है तहसील मोड़ से लेकर दुल्हन गेस्ट हाउस तक नगर पालिका दुर्दशा में तब्दील है आम जनता अधिकारियों को कोस रही है लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों की सेहत पर फर्क पड़ता नहीं दिखाई पड़ रहा है नगर क्षेत्र में विकास कराए जाने के नाम पर करोड़ों से कराए जा रहे कार्यों में नगर पालिका के अधिकारी धृष्टराष्ट बने हुए हैं नगर के लोगों ने जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर की समस्या का समाधान करने की मांग की है

 

Taza Khabar